ब्रेकिंग न्यूज़

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए

Home / bihar / Patna News: पटना में 'नो पार्किंग' का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई शुरू,...

Patna News: पटना में 'नो पार्किंग' का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई शुरू, पहले ही दिन दर्जनों वाहनों का कटा चालान

Patna News: पटना नगर निगम ने ANPR कैमरों से नो-पार्किंग जोन की निगरानी शुरू कर दी है। शनिवार को 53 डिजिटल चालान जारी किया गया, ट्रैफिक जाम कम करने का प्रयास..

30-Nov-2025 02:18 PM

By First Bihar

Patna News: पटना नगर निगम ने शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और अवैध पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए नो-पार्किंग जोन में वाहनों पर डिजिटल चालान काटने का अभियान शनिवार से शुरू कर दिया है। पहले ही दिन इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के हाई-रिजॉल्यूशन कैमरों की मदद से 53 चालान जारी किए गए हैं। नगर आयुक्त यशपाल मीणा के निर्देश पर यह व्यवस्था पूरी तरह से स्वचालित है। इसमें मानवीय हस्तक्षेप न्यूनतम रखा गया है। वाहन स्वामियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर तुरंत नोटिस भेजा गया ताकि वे समय रहते जुर्माना जमा कर सकें।


इस अभियान के तहत ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरों का उपयोग किया जा रहा है, ये कैमरे नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन का नंबर स्कैन कर चालान जनरेट करते हैं। जहां ANPR कैमरे नहीं हैं, वहां ICCC के सर्विलांस कैमरों से ली गई तस्वीरों के आधार पर कार्रवाई हो रही है। शनिवार को नेहरू पथ, बोरिंग रोड, कंकड़बाग, राजा बाजार, एग्जीबिशन रोड, फ्रेजर रोड तथा स्टेशन-गांधी मैदान जैसे व्यस्त मार्गों पर निगरानी तेज की गई। इन क्षेत्रों में अनधिकृत पार्किंग से यातायात बाधित हो रहा था, जिसे अब नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।


पटना को जाम-मुक्त बनाने के लिए इन क़दमों की जरूरत है। रोजाना हजारों वाहन यहाँ अवैध पार्किंग के कारण रुकावट पैदा करते हैं। नगर निगम का कहना है कि चालान की राशि 500 रुपये से शुरू होगी, मगर दोबारा उल्लंघन पर राशि दोगुनी हो जाएगी। यह अभियान अब नियमित रूप से चलेगा और सभी व्यस्त सड़कों पर ऐसे ही कड़ी निगरानी बनी रहेगी।