पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
13-Mar-2025 07:52 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Patna News: पटना में लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के एकाउंटेंट उदय श्रीवास्तव को 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटना के शास्त्री नगर स्थित अस्पताल में एकाउंटेंट उदय श्रीवास्तव को निगरानी की विशेष टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। यह मामला तब सामने आया जब रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धनगाईं गांव निवासी दीपक कुमार ने 28 फरवरी 2025 को निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी की मृत्यु कोरोना काल में हो गई थी और उन्हें पत्नी का बकाया वेतन, ग्रुप बीमा और अन्य सरकारी लाभ दिलाने के लिए अकाउंटेंट उदय श्रीवास्तव 30,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। जिसकी शिकायत के आधार पर निगरानी विभाग ने जाल बिछाया।
निगरानी की टीम ने बुधवार को उदय श्रीवास्तव को उनके कार्यालय में 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग के मुख्यालय टीम ने यह कार्रवाई की है और मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है।