Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत
07-Dec-2025 08:25 AM
By First Bihar
Patna News: पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक भयावह हादसा हुआ है। मसौढ़ी-बरनी रोड पर डॉ. सत्येंद्र प्रसाद के नर्सिंग होम के पास तेज हवा से एक पेड़ की टहनी टूट गई और उस पर बना मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता धराशायी हो गया। छत्ता टूटते ही हजारों मधुमक्खियां उत्तेजित होकर सड़क पर गुजर रहे लोगों पर टूट पड़ीं। इस हमले में रामपुर गांव के 33 वर्षीय रजनीश कुमार की जान चली गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।
रजनीश कुमार अपने पिता जुगेश्वर सिंह के साथ बाइक पर घर लौट रहे थे। मधुमक्खियों का झुंड उन पर इतनी तेजी से टूटा कि कुछ ही पलों में सिर से पैर तक सैकड़ों डंक मार दिए। असहनीय दर्द और घबराहट में रजनीश किसी तरह बाइक चलाकर बरनी तक पहुंचे, फिर रास्ते में ही अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने फौरन उन्हें पास के निजी नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, शरीर पर अत्यधिक डंक पड़ने से एनाफिलेक्सिस शॉक हुआ, जिससे दिल और सांस ने जवाब दे दिया।
घायलों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। कई लोगों के चेहरे, गर्दन और हाथ-पैर पर भयानक सूजन है। कुछ की आंखें तक बंद हो गई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि मधुमक्खियां इतनी आक्रामक थीं कि लोग जान बचाने के लिए सड़क छोड़कर खेतों और घरों में भागे। कई मिनट तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे के पेड़ों की नियमित जांच हो और खतरनाक छत्तों को समय रहते हटाया जाए। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इधर रजनीश के परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है और घर में कोहराम मचा हुआ है।