Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन
18-Jan-2026 09:03 PM
By FIRST BIHAR
Patna NEET student death: पटना के शंभू हॉस्टल में रहने वाली जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद हॉस्टल की अन्य छात्राओं में दहशत का माहौल है। छात्राएं रविवार की सुबह अपने परिजनों के साथ हॉस्टल से अपना सामान लेने के लिए पहुंची थीं लेकिन उन्हें पुलिस ने हॉस्टल में जाने से रोक दिया। मीडिया में खबर आने के बाद देर शाम पुलिस की मौजूदगी में हॉस्टल का ताला खोला गया।
पुलिस की मौजूदगी में छात्राओं और उनके परिजनों हॉस्टल के कमरों से सामान निकालकर ले गए और शंभू हॉस्टल को खाली कर दिया। इस दौरान छात्राओं के परिजन मीडिया के सवालों से बचते रहे और कुछ भी बोलने से कतराते रहे। दबी जुबान में एक छात्रा की मां ने बताया कि हॉस्टल से सारा सामन मिल गया है।
एक महिला ने बताया कि वे लोग इस घटना के बाद काफी डर गए हैं। वहीं एक दूसरी महिला का कहना था कि वह अब अपनी बेटी को पटना में नहीं पढ़ने देंगी और उसे अपने साथ घर लेकर जा रही हैं। अब उनकी बेटी घर पर ही रहकर ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाई करेगी। हम लोग काभी डरे हुए हैं, अब क्या ही कर सकते हैं। बेटी अब घर में ही रहेगी।
बता दें कि जहानाबाद की लड़की चित्रगुप्त नगर इलाके में स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। इसी बीच अचानक छात्रा की तबीयत बिगड़ी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया कि छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न से इनकार नहीं किया जा सकता है।
इस पूरे मामले में पटना पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। परिजनों का कहना है कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है और पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए। मामले के तूल पकड़ने के बाद सरकार एक्शन में आई और आखिरकार जांच के लिए आईजी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। फिलहाल एसआईटी की टीम पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।