ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल

Home / bihar / Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50...

Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप

पटना के नौबतपुर प्रखंड के गोपालपुर गांव में चिकन पॉक्स का प्रकोप फैल गया है। एक सप्ताह में 30 परिवारों के करीब 50 लोग संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप कर जांच कर रही है।

14-Mar-2026 10:38 AM

By First Bihar

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर प्रखंड स्थित गोपालपुर गांव में चिकन पॉक्स के प्रकोप से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। गांव के दलित टोला में पिछले एक सप्ताह के भीतर करीब 30 परिवारों के लगभग 50 लोग चिकन पॉक्स से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें ज्यादातर छोटे बच्चे शामिल हैं। बीमारी के तेजी से फैलने की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है और मेडिकल टीम को गांव में कैंप करने के लिए भेजा गया है।


स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर लोगों की जांच कर रही है और प्रभावित परिवारों को दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही पूरे गांव के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण शुरू कर दिया गया है, ताकि संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि शुरुआती दौर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लापरवाही बरती गई, जिसके कारण बीमारी तेजी से फैल गई।


गांव के निवासी सुनील शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को तीन मरीजों को लेकर परिजन नौबतपुर के रेफरल अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन वहां उन्हें उचित इलाज नहीं मिल सका। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में डॉक्टरों और दवाइयों की कमी के कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी जा रही है।


वहीं गांव के ही संतोष कुमार ने बताया कि उनके परिवार के छह लोग चिकन पॉक्स से प्रभावित हैं, जिनमें चार बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को नौबतपुर रेफरल अस्पताल से डॉक्टरों की एक टीम गांव पहुंची थी और कुछ मरीजों को दवाइयां दी गई थीं। संतोष कुमार के मुताबिक एक डॉक्टर गांव आई थीं, जिन्होंने मरीजों को देखा और कुछ आवश्यक दवाइयां देकर वापस चली गईं। लेकिन अब तक गांव में सभी मरीजों का व्यवस्थित इलाज शुरू नहीं हो सका है।


इस मामले में आशा कार्यकर्ता रजनी कुमारी ने बताया कि उन्होंने अस्पताल प्रभारी को सभी मरीजों की सूची और स्थिति की जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि गांव में बीमारी फैलने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग को सतर्क कर दिया गया था।


वहीं एएनएम पुष्पा ने बताया कि गोपालपुर की नियमित एएनएम चंद्रावती कुमारी छुट्टी पर हैं, इसलिए फिलहाल उन्हें इस क्षेत्र का प्रभार दिया गया है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र पर नियमित टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है और जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल की ओर से पैरासिटामोल, जिंक और ओआरएस जैसी जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।


नौबतपुर रेफरल अस्पताल की प्रभारी डॉ. रीना कुमारी ने बताया कि चिकन पॉक्स फैलने की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिल चुकी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला स्वास्थ्य विभाग को भी जानकारी दे दी गई है। मेडिकल टीम गांव में पहुंचकर मरीजों की जांच कर रही है और आवश्यक उपचार शुरू कर दिया गया है।


डॉ. रीना कुमारी ने बताया कि प्रभावित इलाके के सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग टीम बनाकर गांव में भेजा गया है, जो घर-घर जाकर लोगों की जांच कर रही है और उन्हें बीमारी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक कर रही है।


स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि चिकन पॉक्स से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। विभाग के अनुसार यदि किसी घर या गांव में इसका प्रकोप फैलता है तो संक्रमित व्यक्ति को दूसरों से अलग रखना चाहिए और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।


डॉक्टरों ने सलाह दी है कि मरीज समय-समय पर दवाइयां लेते रहें और यदि हालत गंभीर हो तो तुरंत नजदीकी अस्पताल से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उचित इलाज और सावधानी से इस बीमारी को आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। फिलहाल मेडिकल टीम गांव में कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।