ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / Patna News: मुहर्रम पर पटना में अलर्ट, 377 जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात; जानें......

Patna News: मुहर्रम पर पटना में अलर्ट, 377 जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात; जानें... कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद

Patna News: बिहार की राजधानी पटना जिले में रविवार को मुहर्रम के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। दसवीं मुहर्रम को देखते हुए जिलेभर में कुल 377 स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

06-Jul-2025 08:32 AM

By First Bihar

Patna News: बिहार की राजधानी पटना जिले में रविवार को मुहर्रम के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। दसवीं मुहर्रम को देखते हुए जिलेभर में कुल 377 स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिला अधिकारी (डीएम) डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। असामाजिक तत्वों पर विशेष ध्यान देने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों को तत्काल खंडित करने के लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सक्रिय किया गया है।


प्रशासन ने पटना सदर में 55, पटना सिटी में 100, दानापुर में 78, बाढ़ में 42, मसौढ़ी में 47 और पालीगंज अनुमंडल में 55 स्थानों पर पुलिस और दंडाधिकारी नियुक्त किए हैं। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चार क्विक रिस्पांस टीम (QRT) का गठन भी किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में 19 मजिस्ट्रेट स्टैंडबाय पर रखे गए हैं, जिन्हें जरूरत के अनुसार मौके पर भेजा जाएगा। पटना सिटी, दानापुर, मसौढ़ी और पालीगंज अनुमंडल नियंत्रण कक्ष में भी मजिस्ट्रेटों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।


अशोक राजपथ पर ताजिए जुलूस के कारण कारगिल चौक से पटना सिटी तक छह और सात जुलाई को दो दिन तक आम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऑटो, ई-रिक्शा और निजी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। साथ ही, गांधी मैदान में आयोजित परशुराम जन्म महोत्सव को लेकर सभी रास्तों को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है, केवल पासधारक वाहन, एंबुलेंस और इमरजेंसी सेवाएं ही चालू रहेंगी।


प्रशासन द्वारा 24 घंटे संचालित जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में नागरिक 0612-2219810, 2219234, या पटना सिटी कंट्रोल रूम – 2631813, और पुलिस हेल्पलाइन – 9470001389 पर संपर्क कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर डायल 112 भी किया जा सकता है।