ब्रेकिंग न्यूज़

ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति

Home / bihar / Patna Metro: पटना के लोगों के लिए गुड न्यूज़, इस दिन से शुरू...

Patna Metro: पटना के लोगों के लिए गुड न्यूज़, इस दिन से शुरू हो जायेगा मेट्रो का परिचालन

Patna Metro: पटनावासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है पटना मेट्रो (Patna Metro) की पहले चरण की सेवा इस दिन से हो शुरू जाएगी। इस रेल परियोजना की स्वीकृति 27 फरवरी, 2019 को दी गई थी...जानें

11-Mar-2025 12:54 PM

By First Bihar

Patna Metro: पटनावासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है पटना मेट्रो (Patna Metro) की पहले चरण की सेवा 15 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी। इसके अंतर्गत मलाही पकड़ी से खेमनीचक, भूतनाथ रोड, जीरोमाइल होते पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक है जो 6.01 किमी को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिन यानि सोमवार को पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया है और सीएम ने कार्ययोजना के अनुरूप निर्माण तेजी से पूरा कराने के लिए पदाधिकारियों निर्देश दिया है। 


CM नीतीश कुमार ने गांधी मैदान, पीएमसीएच और पटना विश्वविद्यालय के समीप पटना मेट्रो के निर्माणाधीन कार्यस्थल का निरीक्षण किया और कहा कि मेट्रो का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। इसके साथ ही राजेंद्र नगर, मोइनुलहक स्टेडियम, मलाही पकड़ी, खेमनीचक, पहाड़ी पर, जीरो माइल मेट्रो स्टेशन और आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्यों की प्रगति का जयेजा मुख्यमंत्री ने लिया। 


बता दें कि पटना मेट्रो रेल परियोजना की स्वीकृति 27 फरवरी, 2019 को दी गई थी। यह 31.9 किलोमीटर रेललाइन का निर्माण हो रहा है, जिनमें कुल 24 स्टेशन बनने वाले है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन इसका परिनियोजन कर रही है, और इसका निगरानी नगर विकास एवं आवास विभाग कर रहा है।