देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
25-Dec-2025 04:42 PM
By FIRST BIHAR
Patna Metro: तकनीकी कारणों से पिछले 24 घंटे से बंद पटना मेट्रो सेवा गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे फिर से शुरू हो गई। बुधवार को 76 दिनों बाद पहली बार मेट्रो का संचालन पूरी तरह ठप हो गया था। पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (PMRCL) ने उस समय खराबी के चलते सेवाएं बंद रहने की सूचना जारी की थी।
पीएमआरसीएल के अनुसार, अप्रत्याशित तकनीकी खराबी के कारण बुधवार को मेट्रो ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं कराई जा सकीं और गुरुवार को भी दोपहर तक यही स्थिति बनी रही। तकनीकी टीम द्वारा समस्या दूर किए जाने के बाद दोपहर 3:30 बजे से मेट्रो का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया।
बता दें कि पटना मेट्रो के प्राथमिकता कॉरिडोर का उद्घाटन 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था, जबकि 7 अक्टूबर से आम यात्रियों के लिए मेट्रो सेवा शुरू हुई थी। फिलहाल मेट्रो भूतनाथ, जीरो माइल और आईएसबीटी स्टेशनों के बीच चलाई जा रही है।
हाल के दिनों में पटना मेट्रो में यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। सेवा बहाल होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली है।