पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
15-Feb-2020 12:09 PM
By SUMIT KUMAR
PATNA: राजधानी पटना में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. महज 8 दिन बाद जिस इंजीनियर के सिर पर सेहरा सजना था, उसकी दर्दनाक मौत हो गई है. चंद दिनों बाद दूल्हा बनने की तैयारियों में जुटे युवक के घर शहनाई बजने से पहले ही उसकी अर्थी उठ गई. चंद पलों में ही शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई. शादी से महज कुछ ही दिन पहले सड़क हादसे में इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई.
फुलवारीशरीफ के खगौल रोड बिस्किट फैक्ट्री के पास ट्रक ने युवक को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. बाइक से जा रहे बाप-बेटे को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया. हादसे में ट्रक के पहिये के नीचे सिर कुचल जाने के कारण घटनास्थल पर ही बेटे की मौत हो गई. मृतक की पहचान 28 साल के मुकेश कुमार के रूप में की गई है. जबकि गंभीर हालत में पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पटना के चुनौती कुआं इलाके में रमेश कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं. उनके तीन बेटे और दो बेटियों में सबसे बड़े बेटे मुकेश कुमार की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. इसी 23 फरवरी को मुकेश की शादी होने वाली थी. मुकेश बेंगलुरु के एक कंपनी में इंजीनियर था. मुकेश की शादी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही थी. घर में संगीत का फंक्शन भी रखा गया था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया. बेटे की लाश देखकर मां समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.