ब्रेकिंग न्यूज़

गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज

Home / bihar / पटना : श्राद्ध कार्यक्रम में फूटा कोरोना बम, 25 में से 20 लोगों...

पटना : श्राद्ध कार्यक्रम में फूटा कोरोना बम, 25 में से 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, अधिकारियों के उड़े होश

11-Apr-2021 09:24 PM

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण बड़ी तेजी से फ़ैल रहा है. राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है. पटना के कंकड़बाग इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबके होश उड़ा दिए. दरअसल एक श्राद्ध श्राद्ध कार्यक्रम में कोरोना बम फूटा है. श्राद्ध में शामिल होने आये 25 में से 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके कारण उस मोहल्ले में हड़कंप मचा गया है. 


मामला राजधानी पटना के कंकड़बाग है, जहां एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए 25 लोगों में से 20 कोरोना संक्रमित हो गए हैं. यह घटना सामने आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के भी होश उड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है. मोहल्ले के लोगों में भी हड़कंप की स्थिति है. आसपास के लोग काफी डर गए हैं. जो लोग इनके संपर्क में आये, उन्हें भी कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी गई है.


रविवार को बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा आंकड़े जारी कर दिए गए हैं. राज्य में पिछले 24 घंटे में राज्य में 3,756 कोरोना के नए केस सामने आए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 1382 नए मामले राजधानी पटना में मिले हैं. इसी के साथ पटना में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 60 हजार के पार हो गई है. लोगों से सावधानी रहने की अपील की जा रही है. बेवजह घर से बाहर निकलने से लोगों को मना किया जा रहा है. 



आपको बता दें कि पटना जिले में 3 हजार से अधिक लोग होम आइसोलेशन में हैं. इनमें कुछ ऐसे लोग भी हैं जो मरीजों के संपर्क में थे और जिनकी जांच रिपोर्ट गई है. अधिकारियों का कहना है कि ऐसे संदिग्ध लोगों को भी किसी के संपर्क में नहीं आने को कहा गया है, जब तक कि उनकी रिपोर्ट नहीं आ जाए.