पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
27-Nov-2020 07:33 AM
PATNA : अगर आपको भी कोई फर्जी पुलिस, सीबीआई अधिकारी बनकर धौंस जमाने या आभूषण पॉलिस, झाड़-फूंक करने की झांसा देने की कोशिश करे तो आप सावधान हो जाइए. कोई भी पुलिस अधिकारी या सीबीआई आपको रास्ते में या घर आकर ऐसे नहीं धमकाते हैं और न ही घर आकर कोई आभूषण पॉलिस करता है.
यूपी के जालौन का ईरानी गैंग के सदस्यों ने पटना में जाल बिछा दिया है. इस गिरोह के कई सदस्य पटना में एक्टिव हैं और गांधी मैदान , बस स्टैंड सहित कई इलकों में अपना जाल फैला रहे हैं. यह गैंग महिलाओं को ज्यादातर निशाने बनाता है. पटना पुलिस ने हाल में ही इस गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिसने पुलिस को कई राज बताए. गिरोह के सरगना हैदर अली को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया था.
पूछताछ के दौरान उसने अपने गैंग के कई सदस्यों का नाम बताया था, इसी आधार पर पुलिस ने लखनऊ निवासी इमरान और मो. शहजाद को गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद गुरुवार को दोनों को जेल भेज दिया गया.
पूछताछ के दौरान गैंग के सदस्यों ने बताया कि वह फर्जीवाड़ा और धोखाधड़ी करने में महारथ हासिल है. यह गैंग शादी और त्योहार के सीजन में अधिक सक्रिय होता है. यह पूजा व शादी उत्सव के दौरान आभूषण पॉलिश. हेप्टोनिज्म या झाड़-फूंक करने वालों के भेष में लोगों के घरों की रेकी कर बाद में ठगी की घटना को अंजाम देता है. इस गैंग का मास्टर माइंड यूपी के जालौन का रहने वाला है.