VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार
10-Dec-2023 02:40 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार सरकार की मेजबानी में पटना के सचिवालय स्थित संवाद भवन में 26वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू हो गई है। बैठक की अध्यक्षता गृहमंत्री अमित शाह कर रहे हैं। कार्यक्रम में बिहार समेत चार राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। बैठक की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शाह का स्वागत किया है। करीब डेढ़ साल बाद सीएम नीतीश और अमित शाह की आमने-सामने मुलाकात हुई है।
दरअसल, 26वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की इस बैठक में बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड सरकार के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उराव, ओडिशा सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर मंत्री तुषार क्रांति बेहरा, पश्चिम बंगाल सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर चंद्रमा भट्टाचर्या मौजूद हैं। बैठक में बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के सीएम को भी शामिल होने था लेकिन उन्होंने इस बैठक से किनारा कर लिया है और सरकार के प्रतिनिधि को भेजा है।
बता दें कि एनडीए से अलग होने के बाद से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार केंद्र सरकार की बैठकों से किनारा करते रहे हैं। चाहे वह दिल्ली में नीति आयोग की बैठक हो या क्षेत्रीय परिषद की बैठक नीतीश कुमार इन बैठकों में जाने से बचते रहे हैं। जिन बैठकों में उन्हें खुद जाना होता वहां वे राज्य सरकार के किसी मंत्री को भेज दिया करते थे। इससे पहले पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुई क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी को भेज दिया था और खुद बैठक से किनारा कर लिया था।
आज जब पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की मेजबानी बिहार कर रहा है तो ऐसे में इस बैठक में शामिल होना मुख्यमंत्री की बड़ी मजबूरी बन गई और उन्हें शाह का स्वागत करना पड़ा है। एनडीए से अलग होने के करीब डेढ़ साल बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सामना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुआ है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को शॉल पहनाया और इसके बाद बिहार का प्रतीक चिन्ह् देकर उनका स्वागत किया हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री थोड़े असहज जरूर नजर आए।