Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा
19-Apr-2020 07:46 AM
PATNA : पटना जिला प्रशासन ने न्यू बाइपास स्थित पॉपुलर हॉस्पिटल में एडमिट होने होने वाले 12 पेशेंट की लिस्ट तैयार की है। वहीं प्रशासन ने कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज की मौत में प्राइवेट हॉस्पिटल की भूमिका की जांच के भी निर्देश दिए हैं। मामले की जांच सिविल सर्जन की टीम करेगी।
पटना जिला प्रशासन ने पॉपुलर हॉस्पिटल के मरीजों की सूची बनाकर इसे संबंधित जिला प्रशासन को भेजा गया है। उनकी जांच के बाद जानकारी मिलेगी कि वैशाली जिले के कोरोना मरीज में संक्रमण कहां से आया। इसी तरह जिला प्रशासन की टीम खुसरूपुर स्थित सेंट्रल अस्पताल में भर्ती मरीज की सूची तैयार कर रही है। दो सप्ताह पहले भर्ती होने वाले मरीजों की सूची तैयार कर जांच कराई जाएगी।
वर्तमान में अस्पताल में भर्ती मरीजों की तैयार सूची के आधार पर कोरोना सेल से मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है। एम्स में मृत वैशाली के कोरोना मरीज का इलाज न्यू बाइपास स्थित पॉपुलर हॉस्पिटल और खुसरूपुर स्थित सेंट्रल अस्पताल में इलाज हुआ था। इसके साथ ही डॉक्टर्स कॉलोनी स्थित मैक्स लाइफ डाइग्नोस्टिक में एमआरआई और बंगाली टोला स्थित सोनू डाइग्नोस्टिक में खून जांच हुई थी। जिला प्रशासन ने चारों सेंटरों को बंद कर दिया है। किसी को आने-जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
इधर कोरोना वायरस से पॉजिटिव मरीज की मौत में प्राइवेट हॉस्पिटल की भूमिका की जांच का निर्देश जिला प्रशासन ने दिया है। इसकी जांच सिविल सर्जन और उनकी टीम करेगी। देखा जाएगा कि राघोपुर के मरीज में बाइपास स्थित पॉपुलर नर्सिंग होम में कोरोना के लक्षण मिले तो इसकी जानकारी प्रशासन को क्यों नहीं दी गयी। इसके अलावे खुसरूपुर स्थित अस्पताल में जब मरीज भर्ती हुआ तो उसकी क्या-क्या जांच हुई और इस दौरान उसे क्या-क्या बीमारी थी। इसका भी पता लगाया जाएगा। अगर उस अस्पताल में सर्दी, खांसी या फिर बुखार की शिकायत थी तो इसकी सूचना प्रशासन को क्यों नहीं दी गयी।
गौरतलब है कि राघोपुर के मरीज का इलाज 23 से 27 मार्च तक खुसरूपुर स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल में और तीन से सात अप्रैल तक बाइपास स्थित पॉपुलर हास्पिटल में किया गया था। अब तक मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने का सोर्स का पता नहीं लग सका है।