फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा
09-Feb-2020 05:56 PM
By Rahul Singh
PATNA: पटनासाहिब लोकसभा के सांसद सह केंद्रीय कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद पटना स्थित अपने आवास पर पद्मश्री से सम्मानित हस्तियों को सम्मानित किया। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से ये शुभकामनाएं दी जा रही है। सरकार की अपेक्षा है कि ये अपनी योग्यता ,क्षमता और विश्वास से अपने अपने क्षेत्रो में बड़ा काम करें।
केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस मौके पर सुजॉय कुमार गुहा (साइंस एवं इंजीनियरिंग), बिमल जैन (सामाजिक कार्य) और डॉ0 शांति राय (मेडिसिन) को बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होनें कहा कि ये सभी अपने-अपने क्षेत्र की दिग्गज हस्तियां है।समाज को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
केन्द्रीय मंत्री ने इस मौके पर सभी हस्तियों का परिचय कराते हुए कहा कि बिमल जैन जी सामाजिक कार्यो से जुड़े रहते है और दिव्यागों के क्षेत्रों में बहुत बड़ा कार्य किया है | वहीं डॉ0 शांति राय जी बिहार की बहुत बड़ी स्त्री रोग विशेषज्ञ है और 60 वर्षों से उन्होनें इस क्षेत्र में बहुत उल्लेखनीय कार्य किया है। सुजॉय कुमार गुहा के बारे में उन्होनें बताया कि इन्होनें मेडिकल में ओरिजिनल स्त्रोत को बहुत ही आगे बढ़ाया है। गुहा एक ऐसे शख्स हैं जो डॉक्टर भी है और इंजीनियर भी । मेरी ओर से इन सभी को बहुत ही शुभकामनाएं है | उन्होनें बताया कि हमारे प्रधानमंत्री का निर्देश था कि जिन-जिन क्षेत्रों में पद्ममा अवार्ड मिले है । हम उनलोगों से मिले और अपनी शुभकामनाएं दे ।