BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
13-May-2021 07:01 AM
PATNA : कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिहार सरकार ने राज्य में 15 मई तक लॉकडाउन की घोषणा कर रखी है लेकिन अब लॉकडाउन का दायरा और बढ़ाया जा सकता है। राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लॉकडाउन के दौरान कम हुई है जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने पटना में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को दिया है। 5 मई को जारी लॉक डाउन की मियाद 15 मई को खत्म हो रही है बुधवार को लॉकडाउन को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक का आयोजन किया गया था। इसी बैठक के दौरान पटना के डीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।
लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद राजधानी पटना में मरीजों की संख्या कम हुई है जिसे देखते हुए पटना जिला प्रशासन का मानना है कि अगर लॉकडाउन बढ़ाया गया तो ही स्थिति में जल्द सुधार होने की संभावना है। सूत्रों की माने तो जिलाधिकारियों ने शादी विवाह समारोह में लोगों की संख्या और घटाने का सुझाव भी बैठक के दौरान मुख्य सचिव को दिया है। माना जा रहा है कि ग्रामीण इलाकों में हो रही शादियों में भीड़ नियंत्रित नहीं हो पा रही है। इसे रोकने के लिए अब केवल पारिवारिक सदस्यों को ही विवाह में शामिल होने की अनुमति देने का प्रस्ताव ज्यादातर जिलों के डीएम ने दिया है। जिलाधिकारियों का मानना है कि अगर सरकार इस पर सख्ती करती है तो संक्रमण के आंकड़े और कम होंगे।
आपको बता दें कि बुधवार को पटना में नए कोरोना केस की संख्या 1000 और राज्य के अंदर 10000 से नीचे आए हैं। पिछले 24 घंटे में पटना के अंदर 9863 मरीज मिले हैं। पिछले 13 दिनों में संक्रमण के दर में कमी आई है। 30 अप्रैल को पटना में संक्रमण का दर 16.14 फ़ीसदी था जो 12 मई को घटकर 8.82 फ़ीसदी हो गया है। बिहार में लॉकडाउन 15 मई को खत्म हो रहा है लेकिन राज्य सरकार उसके पहले इस पर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। अब इंतजार इस बात का है कि पटना में लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर सरकार अलग से क्या कोई फैसला करती है।