ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / पटना में स्कूल से नदारद रह रहे गुरु जी, दो दर्जन शिक्षकों का...

पटना में स्कूल से नदारद रह रहे गुरु जी, दो दर्जन शिक्षकों का वेतन फिर से रुका, 8 सेविका भी गायब

22-Apr-2022 07:46 AM

PATNA : सरकारी स्कूल में टीचर की नौकरी पाने के लिए भले ही खूब मशक्कत करनी पड़ी हो लेकिन नौकरी मिलने के बाद ड्यूटी से गायब रहना कुछ शिक्षकों के लिए बड़ा आसान काम है। यही वजह है कि पटना जिले में लगातार ड्यूटी से नदारद रहने वाले शिक्षक पकड़े जा रहे हैं। दो दिन पहले पटना के डीएम ने 13 शिक्षकों को ड्यूटी से गायब पाया था। एक बार फिर 26 शिक्षकों समेत 8 सेविकाओं को ड्यूटी से गायब पाया गया है। इन सभी के वेतन पर तत्काल रोक लगा दी गई है। 


पटना डीएम के निर्देश पर गुरुवार को जिले के अलग अलग प्रखंडों के 73 पंचायतों में अधिकारियों की तरफ से जांच की गई। पंचायतों से संबंधित योजनावार 15 बिंदुओं पर जांच हुई। डीएम के मुताबिक जनहित में आगे भी यह जांच जारी रहेगी। डीएम डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को जिला अन्तर्गत विभिन्न पंचायतों में किए गए विद्यालयों की जाँच और उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने का निदेश दिया है। इसी क्रम में 26 शिक्षकों का आज का वेतन मानदेय स्थगित करते हुए उनसे शो कॉज किया गया है। 


तत्काल प्रभाव से 4 सेविका और 4 सहायिका का आज का मानदेय स्थगित करते हुए इनसे स्पष्टीकरण कर इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए डीपीओ, आईसीडीएस को निर्देश किया गया है। ये सभी सेविका और सहायिका आज निरीक्षणने दौरान ड्यूटी में नदारद पाई गई थी। जिला स्तरीय जांच दलों ने पटना अन्तर्गत कई प्रखण्डों के अनेक पंचायतों में अवस्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में आंगनबाड़ी केन्द्रों में सेविका, सहायिका की अनुपस्थिति, केन्द्रों का संचालन नहीं किया जाना पाया गया।