पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
05-May-2021 04:46 PM
PATNA: कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण से लोग परेशान हैं। कोरोना से अब तक कई लोगों की जाने जा चुकी है। कोराना के इस चेन को तोड़ने के लिए बिहार सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाया है। इस दौरान लॉकडाउन का लोग सख्ती से पालन कर रहे हैं। वही कुछ लोग जो बेवजह घर से बाहर निकल रहे हैं उन पर पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। वही लॉकडाउन के दौरान कोई भूखा ना रहे इसे लेकर सरकार ने सामुदायिक रसोई शुरू करने का फैसला लिया है। सामुदायिक रसोई के जरीए पटना में निर्धन, मजदूर, नि:शक्त और जरूरमंदों को 15 मई तक रोजाना सुबह और शाम में भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि आपदा प्रबंधन की ओर से 4 और नगर निगम की तरफ से 7 स्थानों पर कम्युनिटी किचेन का संचालन किया जा रहा है। 15 मई तक सभी केंद्रों से समय पर भोजन की व्यवस्था की जाएगी। सामुदायिक रसोई केंद्र पर शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य किया गया है। वही बिजली, पानी, हैंडवाश, साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
सामुदायिक रसोई केंद्र पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरीय नोडल पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी और सहायक पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है। सामुदायिक रसोई केंद्र का मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है। इन मोबाइल नंबरों पर फोन करके भी कम्युनिटी किचेन से भोजन लिया जा सकता है। जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचे इसके लिए पटना में कुल 11 कम्युनिटी किचेन संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे में लॉकडाउन में भोजन की किल्लत नहीं होगी। जरूरतमंदों के लिए सुबह और शाम दोनों वक्त के लिए भोजन की व्यवस्था की गयी है।
केंद्र मोबाइल नंबर
1. पटना हाई स्कूल, गर्दनीबाग 8210066369
2. कॉलेज ऑफ कॉमर्स, राजेंद्र नगर 9852211565
3. मिलर हाईस्कूल, वीरचंद पटेल पथ 9801394131
4. बांकीपुर गर्ल्स हाईस्कूल, गोलघर 8789224256
5. गायघाट रैन बसेरा 9264447418
6. मैकडॉबल गोलंबर, राजेंद्र नगर 9264447416
7. मलाही पकड़ी, कंकड़बाग 9264447417
8. सामुदायिक भवन, एसकेपुरी 9661300672
9. कुनकुन सिंह लेन, साइंस कॉलेज 9264447416
10. डीएवी, सगुना मोड़ 9470488382
11. सैदपुर नहर 9264447416