ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू

Home / bihar / पटना में दुष्कर्म के बाद विक्षिप्त युवती की हत्या, पुलिस ने घटना से...

पटना में दुष्कर्म के बाद विक्षिप्त युवती की हत्या, पुलिस ने घटना से किया इनकार

21-Dec-2020 07:53 AM

 PATNA : पटना में एक विक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या का मामला सामने आया है. घटना धनरूआ थाना इलाके की है, जहां पटना -गया मुख्य मार्ग पर एक विक्षिप्त युवती के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म किया और फिर बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. इन तीन युवकों ने शनिवार की शाम घटना को अंजाम दिया.

रविवार की सुबह पुलिस ने इस युवती का शव बरामद किया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. विक्षिप्त युवती का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक यह लड़की सांडा से किस्तीपुर गांव के बीच हर दिन सड़क किनारे घूम कर लोगों से खाना मांगती थी. ग्रामीणों की मानें तो शनिवार की शाम 3 युवकों ने इसे पकड़ लिया और फिर पास की झाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई. सभी आरोपी युवक मौके से फरार हो गए.

पुलिस ने युवती का शव बरामद करने और पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के बाद फिलहाल इसे दुष्कर्म का मामला मानने से इनकार किया है. धनरूआ थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने कहा है कि विक्षिप्त महिला का शव बरामद हुआ है लेकिन फिलहाल दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है.