VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार
29-Nov-2020 07:21 AM
PATNA : राजधानी पटना में कोरोना का संक्रमण एक बार फिर से तेजी के साथ बढ़ रहा है. पटना जिले के अंदर अब तक के 37 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं और राजधानी के अंदर कोई भी ऐसा इलाका नहीं जहां से कोरोना के नए मरीज नहीं मिल रहे हैं.
राजधानी के कंकड़बाग, बोरिंग रोड, गर्दनीबाग, पाटलिपुत्र कॉलोनी, जगदेव पथ में लगातार नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. शनिवार को कंकड़बाग में 24, जगदेव पथ में 15, गर्दनीबाग में 23 और पाटलिपुत्र कॉलोनी में 16 कोरोना संक्रमित पाए गए.
सिविल सर्जन कार्यालय की तरफ से इन सभी इलाकों में कंटेनमेंट जोन बनाने की सलाह प्रशासन को दे दी गई है. पटना के ग्रामीण इलाकों की बात करें तो बाढ़, दानापुर, मसौढ़ी,पालीगंज, फुलवारी शरीफ और दनियावा के इलाके में नए कंटेनमेंट जोन है.राजधानी के अन्य इलाकों में जैसे राजवंशी नगर, बुद्धा कॉलोनी में कोरोना के नए मरीज पाए गए हैं. पटना में शनिवार को कुल 267 नए मरीज मिले हैं जबकि 5 लोगों की मौत हुई है. उधर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सी पी ठाकुर की सेहत में सुधार हुआ है.