मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
03-Nov-2021 07:03 AM
PATNA : बीते 2 सालों से कोरोनावायरस के कारण बाजार में जो मंदी छाई हुई थी वह इस साल धनतेरस पर गायब होती नजर आई है। धनतेरस के मौके पर पटना में बाजार के अंदर जबरदस्त रौनक देखने को मिली। एक अनुमान के मुताबिक पटना में 1100 करोड रुपए का कारोबार धनतेरस के मौके पर हुआ है। धनतेरस पर जमकर खरीददारी से पटना का बाजार निहाल हो गया। गाड़ियों, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, और होम एप्लायंसेज बाजार में खूब खरीददारी हुई।
राजधानी पटना में 85 लाख रुपये तक का हार बिका धनतेरस के मौके पर बिका है। एक करोड़ 35 लाख रुपये की बीएमडल्ब्यू भी पटना के रहने वाले एक सख़्श ने खरीदी है। अनुमान के मुताबिक धनतेरस के दिन पटनावासियों ने 1100 करोड़ रुपये से अधिक की खरीददारी की। धनतेरस के मौके पर मंगलवार को पूरे दिन और रात शुभ मुहूर्त होने से देर रात तक बाजार गुलजार रहे। इसी का नतीजा रहा कि दो साल बाद बाजार चहक उठा। अधिक खरीददारी के चलते चांदी के पुराने सिक्के कम पड़ गए तो सोने के सिक्के भी जमकर बिके। बेली रोड राजा बाजार स्थित एक ज्वेलर्स के यहां सबसे महंगी ज्वेलरी बिकी। यहां इस बार 85 लाख रुपये मूल्य के हार का सेट बिका। डायमंड सेट का नेकलेस इस बार सबसे ऊंची कीमत पर बिका।
धनतेरस के मौके पर पटना के चार पहिए वाहनों के शो रूम से एक हजार से अधिक और दो पहिया वाहनों के शो रूम से दो हजार से ज्यादा गाड़ियों की डिलीवरी इस मौके पर दी गई। चार सौ करोड़ के करीब वाहनों का बाजार रहा। टोयोटा शोरूम के मुताबिक धनतेरस पर 172 गाड़ियों की बिक्री हुई। इसमें सबसे अधिक 47 गाड़ी फॉच्यूनर बिकी। अर्बन क्रूजर 36, ग्लैजा 38 और क्रिस्टा की 30 गाड़ी निकली। 15 करोड़ के करीब व्यापार हुआ। मारुति एजेंसी से मिले अपडेट के मुताबिक धनतेरस पर 440 गाड़ियां की डिलीवरी हुई।