ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार BIHAR NEWS : वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, विकास योजनाओं की होगी समीक्षा; क्या मिलेंगे नए प्रोजेक्ट्स? पढ़ें पूरी खबर Bihar weather : बिहार में 4 दिन का तूफानी अलर्ट! आंधी-बारिश से मचेगा मौसम का कहर मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान

Home / bihar / पटना में कोरोना पॉजिटिव केस के बीच बढ़ी निगरानी, आज से 11 इलाकों...

पटना में कोरोना पॉजिटिव केस के बीच बढ़ी निगरानी, आज से 11 इलाकों में ड्रोन से रखी जा रही नजर

19-Apr-2020 12:12 PM

PATNA : पटना में कोरोना का खौफ बढ़ता ही चला जा रहा है। पटना के बेली रोड के खाजपुरा शिव मंदिर के नजदीक एक महिला पॉजिटिव मरीज के मिलने के बाद एक बार फिर पटना डेंजर जोन में आ चुका है। इस बीच पटना में कल यानि 20 अप्रैल से लॉकडाउन में ढ़ील दी जाने वाली है। केन्द्र सरकार के गाइडलाइन के मुताबिक बिहार सरकार के तमाम सरकारी कार्यालय खुलने वाले हैं। इससे पहले आज रविवार को पटना की निगरानी ड्रोन से शुरू कर दी गयी है।


डीएम कुमार रवि के निर्देश पर लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन की मॉनीटरिंग करने के लिए पटना शहरी क्षेत्र के 11 इलाकों में ड्रोन कैमरे की व्यवस्था की गयी है। ड्रोन कैमरे की आज से ऑन हो गये हैं।  बताया जाता है कि इन कैमरों की मदद से 2.5 किलोमीटर क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। इसे डायल 100 से भी जोड़ दिया गया है। ड्रोन इलाकों में फोटोग्राफी करेगी और उन तस्वीरों के जरिए पहचान करने के बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी।


पटना के दानापुर, सचिवालय क्षेत्र, डाक बंगला चौराहा, गांधी मैदान क्षेत्र, पटना सिटी, बाइपास क्षेत्र, बाढ़, मसौढ़ी, पालीगंज, राजेंद्र नगर टर्मिनल और फुलवारीशरीफ पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है।  इन 11 क्षेत्रों से लगातार लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को तोड़ने की खबरे लगातार सामने आ रही थी।  जबकि इनमें से अधिकतर इलाकों में कोरोना वायरस से संक्रमित लोग मिल चुके हैं।