ब्रेकिंग न्यूज़

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए

Home / bihar / जहरीली हो गई है पटना की हवा, एक्यूआई लेवल तीन सौ के...

जहरीली हो गई है पटना की हवा, एक्यूआई लेवल तीन सौ के पार. दम फुलने लगा

06-Nov-2022 08:04 AM

PATNA : राजधानी पटना में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। हवा जहरीली होती जा रही है और इस वजह से लोगों का दम फूलने लगा है। नवंबर के पहले हफ्ते में पटना की हवा इतनी ज्यादा प्रदूषित हो चुकी है कि एक्यूआई लेवल 300 के पार चला गया है। पटना के अलावे राज्य के दूसरे शहरों में भी हवा जहरीली हुई है। 


राजधानी में वायु प्रदूषण के बढ़ने से लोग तरह–तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं। पटना समेत बिहार के 10 शहर रेड जोन में आ गए हैं। पटना के अलावे बेगूसराय, छपरा, सीवान, समस्तीपुर, कटिहार और मोतिहारी में हवा जहरीली हुई है यानी एक्यूआई लेवल बहुत खराब है। यहां के लोग जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं। आठ माह बाद पटना का एक्यूआई लेवल 304 रिकॉर्ड किया गया है। पटना में शुक्रवार को यह 260 के स्तर पर था। इन जिलों में पीएम 2.5 और पीएम 10 मानक से पांच गुना अधिक आंका गया है। राजधानी के गांधी मैदान, तारामंडल, दानापुर, सचिवालय और वेटनरी कॉलेज सहित आसपास के इलाके की स्थिति ज्यादा खराब है। इन इलाकों में गाड़ियों का परिचालन ज्यादा होता है।


एक्सपर्ट की राय में आर्द्रता में कमी आई है, जिसके कारण वायुमंडल के निचले स्तर पर धूल-कण में वृद्धि हुई है। इतना ही नहीं दीपावली और छठ की छुट्टी के बाद सड़कों पर गाड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। साथ ही टूटी सड़कों पर जब गाड़ियां चलती हैं तो धूल-कण हवा में उड़ते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि एक्यूआई लेवल 300 से अधिक होने पर हवा में प्रदूषण की मात्रा अधिक हो जाती है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इससे सांस संबंधी तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। दिल और फेफड़े को सबसे अधिक नुकसान पहुंचता है। नाक, गला और फेफड़े संक्रमित हो जाते हैं। गर्भवती महिलाओं को अधिक नुकसान पहुंच सकता है। अभी लोगों को मास्क लगाना चाहिए।