पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
03-Apr-2020 07:10 PM
PATNA : खबर पटना से है जहां अब कोरोना का खौफ सिर चढ़ कर बोल रहा है। बिहार में शुक्रवार को एक भी पॉजिटिव रिपोर्ट नहीं पाया गया लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 3 अप्रैल की शाम को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक बिहार में अभी भी 29 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। सूबे के अंदर अब तक कुल 1973 सैंपल के जांच हुए हैं। जिसमें 29 रिपोर्ट पॉजिटिव और 1940 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव पाए गए हैं। इन सब के बीच पटना में एबुंलेंस के ड्राइवर ने दो संदिग्ध मरीजों को एनएमसीएच पहुंचाने से इंकार कर दिया। अब इस पूरे मामले में पटना के डीएम ने रिपोर्ट तलब किया है।
दो दिन पहले जिले के पालीगंज के कोरोना में कोरोना के दो संदिग्ध मरीज पाए थे। पीएचसी में लाए जाने के बाद दोनों संदिग्धों को पटना के एनएमसीएच भेजा जाना था। लेकि न इस बीच एंबुलेंस ड्राइवर ने गाड़ी को ले जाने से इंकार कर दिया । ड्राइवर ने कह दिया कि उसे बीमारी का डर सता रहा है इसलिए वह मरीजों को लेकर नहीं जाएगा। इसके बाद घंटों मरीजों को भेजने के लिए इंतजार करना पड़ा । बाद में पीएचसी पर तैनात लेखापाल एंबुलेंस लेकर एनएमसीएच पहुंचा। इस घटना के बाद 102 एंबुलेंस सेवा से जुड़े ड्राइवर डरे हुए हैं। वह भी तरह-तरह के बहाना बनाने लगे हैं।
पूरे मामले को पटना के डीएम कुमार रवि ने गंभीरता से लेते हुए चेतावनी दी है कि यदि आपदा की घड़ी में वे इस प्रकार की मनमानी करेंगे तो मजबूरन ऐसे करने वालों पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा। साथ ही कड़ी कार्रवाई होगी। प्रशासन की ओर से सभी एंबुलेंस चालकों को निर्देश दिया गया है कि वे पीपी किट के साथ एंबुलेंस को संचालित करें। डीएम ने सिविल सर्जन को निर्देश दिया है कि वे अपने स्तर से पूरे एबुंलेंस सेवा की निगरानी करें।