ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार

Home / bihar / पटना में कोरोना से हाहाकार, आज सुबह से 9 मरीजों की मौत

पटना में कोरोना से हाहाकार, आज सुबह से 9 मरीजों की मौत

16-Apr-2021 12:02 PM

PATNA : बेकाबू कोरोना ने पटना में हाहाकार के हालात पैदा कर दिए हैं। राजधानी पटना में आज सुबह से कोरोना के 9 मरीजों की मौत हो गई हैं। पीएमसीएच में आज 5 मरीजों की मौत हुई है जबकि एनएमसीएच में 4 कोरोना संक्रमितों की मौत आज हो चुकी है। माना जा रहा है कि आज शाम तक यह आंकड़ा और बढ़ेगा।


गुरुवार को बिहार में सबसे ज्यादा नए केस सामने आए थे जबकि 24 लोगों की मौत कोरोना से हो गई थी। आज सुबह यह आंकड़ा और ऊपर गया है। गुरुवार को पटना एम्स में एक की मौत हुई है। वहीं पीएमसीएच में छह कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। पीएमसीएच के कोविड वार्ड में 92 मरीज भर्ती हैं। जबकि पटना एम्स में पिछले 24 घंटे में 27 नये संक्रमित भर्ती हुए थे। वहीं, छह लोगों को छुट्टी दी गई थी। जबकि कोविड वार्ड में 145 लोग भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं।


मोकामा में दो मरीजों की मौत होने की बात सामने आई थी। दोनो मृतक मोकामा प्रखंड के रहने वाले थे। 35 साल के एक मरीज पेशे से सरकारी शिक्षक थे। 11 अप्रैल को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी।बुखार अधिक होने के कारण ऑक्सीजन लेवल घट गया था, जिसके कारण सांस लेने में परेशानी हो रही थी। हालत गम्भीर देखकर परिजनों ने 12 अप्रैल को पटना के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था।  मृतक की पत्नी भी पॉजिटिव है। दूसरा मामला नगरपरिषद क्षेत्र का है। 40 साल के एक मरीज को पिछले 5 दिनों से बुखार और खांसी थी।