ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / 26 दिनों से लगातार भोजन बांट रहा जाप सेवा दल, राजू दानवीर ने...

26 दिनों से लगातार भोजन बांट रहा जाप सेवा दल, राजू दानवीर ने कहा.. जलजमाव वाले क्षेत्र में भी पहुंचा रहे मदद

29-May-2021 10:10 PM

PATNA : कोरोना मरीजों और उनके परिजनों के लिए श्री पप्पू यादव के निर्देशानुसार शुरू हुए अनिश्चितकालीन कालीन लंगर  के तहत आज लगातार 26वें दिन भी जन अधिकार सेवा दल ने आज पटना के पीएमसीएच, एनएमसीएच, एम्स, आईजीआईएमएस, महावीर वात्सल्य संस्थान, गांधी मैदान के आस पास फूटपाथ, रैन बसेरा में रह रहे लोगों के साथ बारिश की वजह से जल जमाव में फंसे लोगों के बीच भी भोजन वितरण किया गया. सेवा का यह कार्य आगे भी चलता रहेगा. उक्त बातें आज जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सह सेवा दल के प्रभारी राजू दानवीर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही. 


news image


राजू दानवीर ने कहा कि चक्रवाती तूफान यास से राजधानी पटना के कई इलाके जलमग्न हो गये. उन इलाकों में झुग्गियों में रहने वाले लोगों और रिक्शा व ठेला चालकों के लिए भोजन का संकट उत्पन्न हो गया. ऐसे में सेवा दल की कई टीम उनलोगों तक भी खाना पहुंचा रही है. हम खुद भी अस्पतालों के साथ - साथ सड़क के किनारे रहने वाले लोगों के बीच लगातार भोजन वितरण कर रहे हैं. दानवीर ने दो दिनों की बारिश में पटना की बदहाल हालत पर प्रदेश की सरकार को खूब सुनाया और कहा कि कथनी और करनी में डबल इंजन की सरकार आसमान जमीन का अंतर है. यह कोरोना काल में दिखा और अब एक दो दिन की बारिश में जलजमाव में दिख रहा है. 


news image


उन्होंने कहा कि पटना को स्मार्ट सिटी बनाने वाली एनडीए सरकार ने इस ऐतिहासिक शहर को बदहाल सिटी जरुर बना दिया है. तभी इतनी बारिश में एनएमसीएच जैसे अस्पताल में पानी भर जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार जनता के प्रति जवाबदेह नहीं है, वरना आज एक सेवक श्री पप्पू  यादव को सेवा करने से रोकने के लिए जेल नहीं भेजती.आज देश - प्रदेश के तमाम लोग उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन ये कुछ न कर पाने वाली सरकार उन्हें गलत तरीके से फंसा कर जेल में रखा है. हम उनकी अविलम्ब रिहाई की मांग करते हैं.


news image