ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन

Home / bihar / पटना में 10 दिन बाद घटी संक्रमण की रफ्तार राहत का संकेत, बच्चों...

पटना में 10 दिन बाद घटी संक्रमण की रफ्तार राहत का संकेत, बच्चों को बचाना जरूरी है

21-Jan-2022 07:35 AM

PATNA : कोरोना की तीसरी इलाज के दौरान पटना में सबसे ज्यादा संक्रमित पाए जा रहे हैं लेकिन राजधानी के लोगों के लिए एक राहत की खबर है। पिछले 10 दिनों के अंदर पटना में संक्रमण की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। 10 जनवरी को पटना में जहां 2566 संक्रमित मिले थे वहीं 20 जनवरी को यह आंकड़ा घटकर 745 जा पहुंचा है। अब पॉजिटिविटी रेट घटकर 10.81 फीसदी पर आ गई है। हालांकि राहत वाली इस खबर के बीच 24 घंटे के दौरान कोरोना से मरने वालों की संख्या में उछाल और भर्ती होने वालों की उम्र परेशान कर रही है।


गुरुवार को पटना एम्स में चार और पीएमसीएच में चार मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें पटना की रहने वाली तीन महिलाएं हैं। यह परेशान करने वाली बात तो है ही. वहीं तीसरी लहर में पहली बार पटना में एक दिन में 8 मरीजों की मौत से भी डॉक्टर भी परेशान हैं। इससे पहले इस लहर में एक दिन में अधिकतम 7 मरीजों की मौत हुई थी। 


उधर अस्पताल में एडमिट होने वालों में 8 और 13 साल के बच्चे भी शामिल हैं। एम्स में भर्ती हुए 21 में से 14 की उम्र से 39 साल है। ऐसे में इस बात की सावधानी बरतनी जरूरी है कि बच्चे कम से कम संक्रमित हो। पटना में सबसे अधिक 25 से 49 साल वाले कोविड एक्टिव मरीज हैं। इनकी संख्या 4822 है। इनमें 1609 महिला और 3213 पुरुष हैं। इनकी कुल एक्टिव मरीज का 54.7 फीसदी है। जिले में एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 8808 है। जबकी जिले में सबसे अधिक एक्टिव 7024 मरीज पटना सदर प्रखंड में है। बाकी सभी 22 प्रखंडों को मिलाकर एक्टिव मरीज की कुल संख्या 1784 है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक मौजूदा समय में एक्टिव मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की दर 0.8 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में 2559 मरीज रिकवर भी हुए हैं। जिले का पॉजिटिविटी रेट 12.7 फीसदी है।