पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
01-Apr-2020 07:18 PM
PATNA: पटना वालों के लिए कोरोना की महामारी की डराने वाली खबरों के बीच एक सुखद खबर हैं। पटना के एक युवक ने कोरोना को मात दे दी है। हॉस्पिटल से उसे घर जाने की छुट्टी मिल गयी है। युवक ने साबित कर दिया है कि कोराना कोई लाइलाज बीमारी नहीं हैं इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है।
स्कॉटलैंड में कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग कर रहे पटना के फुलवारीशरीफ के राहुल ने कोरोना को मात दे दी है। मार्च महीने में स्कॉटलैंड से लौटने पर राहुल की तबीयत बिगड़ने पर उसे पटना एम्स में 20 मार्च को भर्ती कराया गया था। 21 मार्च को सर्दी खांसी और बुखार की शिकायत पर उसकी कोरोना जांच कराई गई, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर 22 मार्च को राहुल को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था जहां पिछले 10 दिनों से उसका इलाज चल रहा था। इस बीच राहुल का दो-दो बार टेस्ट कराया गया जो निगेटिव पाया गया। अब राहुल को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गयी है।
राहुल ने बताया कि डॉक्टरों की सलाह माने और संयम बरते तो इस बीमारी को भी हराया जा सकता है। वहीं डॉक्टर भी राहुल के ठीक होने पर उत्साहित हैं। एनएमसीएच कोरोना अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अगर सही वक्त पर संक्रमित व्यक्ति का इलाज हो कोरोना जैसी बीमारी को भी दूर भगाया जा सकता है।