Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
23-Nov-2022 07:33 AM
PATNA: खबर पटना के गोपालपुर थाना अंतर्गत बैरिया करणपुरा की है, जहां एक किराना दुकान में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि किराना दुकान और मकान जलने लगा। मंगलवार को घटी इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर गोपालपुर थाने की पुलिस और अग्निशमन दस्ते की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाया गया। हालांकि दुकान में रखे सभी सामान और घर के लाखों रुपए के सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।
लोगों का कहना है कि गैस लिक होने के कारण आग लगी है। वहां दुकान पर गैस रिफिलिंग का काम होता था। इसी दौरान एक चिंगारी से आग लग गई। हालांकि गोपालपुर थाने की पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग कैसे लगी।
गोपालपुर थाना प्रभारी अभिषेक रंजन ने बताया कि मंगलवार की रात अचानक अमरजीत सिंह के मकान में और दुकान में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद वहां दमकल की गाड़ी पहुंची। आग की लपटें इतनी तेज हो चुकी थी कि उसे बुझाने में घन्टों का समय लग गया।