ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / bihar / अटल पथ का एक लेन 10 दिनों तक बंद रहेगा, पुनाईचक संप हाउस...

अटल पथ का एक लेन 10 दिनों तक बंद रहेगा, पुनाईचक संप हाउस के पास कट से गुजरेंगी गाड़ियां

17-Feb-2021 07:48 AM

PATNA : आर ब्लॉक से दीघा के बीच सरकार ने जिससे फोरलेन सड़क का निर्माण कराया उस पर हर दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। अटल पथ पर हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए अब नई जगहों पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसी कड़ी में अटल पथ हाईवे का एक लेन आज यानी बुधवार से 10 दिनों के लिए बंद रहेगा। दीघा की तरफ से आर ब्लॉक की ओर आने वाली गाड़ियां पाटलिपुत्र स्थित पानी टंकी के पास से सर्विस लेन में डाइवर्ट कर दी जाएंगी। इन गाड़ियों को हाईवे पर चढ़ने के लिए पुनाइचक पंप हाउस के पास काट दिया जाएगा।


अटल पथ पर लगाए गए डिजिटल बोर्ड के ऊपर भी इससे जुड़ी सूचना प्रसारित की जा रही है। बीएसआरडीसी के पदाधिकारियों के मुताबिक महेश नगर में फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के कारण हाइवे को फिलहाल बंद किया गया है। पाटलिपुत्र स्थित पानी टंकी से शिवपुरी फ्लाईओवर होकर पुनाइचक संप हाउस के बीच वाहनों का परिचालन बंद रहेगा फुट ओवर ब्रिज की लंबाई और चौड़ाई अधिक होने के कारण हाईवे पर असेंबल स्ट्रक्चर लगाया जाएगा। निर्माण करने वाली एजेंसी को फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य हर कीमत में मार्च तक पूरा करने का टास्क दिया गया है। एजेंसी ने होली के पहले फुट ओवर ब्रिज निर्माण का काम पूरा कर लेने का भरोसा दिया है। 


दीघा की तरफ से आप लोग की ओर जाने वाली गाड़ियों को पानी टंकी के पास रोकने के लिए हाईवे पर बैरिकेडिंग लगा दी गई है।  अब फ्लाईओवर का इस्तेमाल बंद रहेगा। तो आप भी अगर अटल पथ का इस्तेमाल करते हैं तो इस जानकारी को याद रखें।