ब्रेकिंग न्यूज़

CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस

Home / bihar / पटना के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, घर से निकलने के पहले जान लीजिए...

पटना के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, घर से निकलने के पहले जान लीजिए पूरा प्लान

05-Oct-2022 08:55 AM

PATNA: आज विजयादशमी के मौके पर पटना के गांधी मैदान में रावणवध’’ समारोह का आयोजन होगा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने खास तौर पर रूट प्लान बनाया है। ट्रैफिक प्लान दोपहर 1 बजे से लेकर भीड़ के खत्म होने तक प्रभावी रहेगा। इसीलिए अगर आप पटना में रहते हैं और आज के दिन कहीं बाहर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो ट्रैफिक प्लान समझ लें।



1. भट्टाचार्या चौराहा से उत्तर गांधी मैदान की तरफ कोई भी गाड़ी नहीं जाएगी।


2. डाकबंगला चौराहा से जेपी गोलम्बर (गांधी मैदान) तक का रूट सिर्फ VIP लोगों के जाने और वापस लौटने के लिए रिर्जव रहेगा।


3. डाकबंगला चौराहा से न्यू डाकबंगला रोड, भट्टाचार्या मोड़ से राजेन्द्र पथ की तरफ गाड़ियों को जाने की अनुमति होगी।


4. न्यू डाकबंगला रोड से एसपी वर्मा रोड में कोई भी गाड़ी को जाने की अनुमती नहीं होगी। 


5. जेपी गोलम्बर से चिल्ड्रेन पार्क के बीच का रास्ता रिजर्व  रहेगा। इस रूट पर सामान्य आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।


6. गंगा पथ पर आयुक्त कार्यालय के सामने गोलम्बर से एएन सिन्हा इंस्टीच्युट/गांधी मैदान की ओर गाड़ियां नहीं जाएंगी।


7. रामगुलाम चौक (दक्षिणी गांधी मैदान) से पश्चिम, जेपी गोलम्बर की ओर भी गाड़ियां नहीं जाएंगी।


8. जेपी गोलम्बर से डाकबंगला चौराहा तक और डाकबंगला चौराहा से पटना जंक्शन गोलम्बर तक के रास्ते में सड़क पर किसी भी प्रकार की गाड़ी, व ठेला की पार्किंग नहीं होगी। यहां तक की खोमचा भी नहीं लगेगा।


9. रामगुलाम चौक से पूरे एक्जीविशन रोड में भी सड़क पर किसी भी प्रकार की गाड़ी व ठेला की पर्किंग नहीं होगी। खोमचा भी नहीं लगेगा। यही व्यवस्था DM आवास (चिल्ड्रेन पार्क) से पुलिस लाइन तिराहा, गांधी मैदान के बाहर चारों तरफ के सड़क किनारे का एरिया और गांधी मैदान के अंदर भी यह व्यवस्था होगी।


10. ठाकुरबाड़ी मोड़ से बाकरगंज मोड़ यानी पश्चिमी गांधी मैदान की ओर किसी भी प्रकार के गाड़ी नहीं जाएगी।


11. होटल पनास, ट्वीन टावर और मौर्या होटल के सभी कटिंग से गांधी मैदान की ओर से भी किसी भी प्रकार के गाड़ी के आने-जाने पर रोक रहेगी।


12. अशोक राजपथ में गोविन्द मित्रा रोड मोड़ से पश्चिम (कारगिल चौक) की तरफ भी गाड़ियां नहीं जाएंगी।


13. बेली रोड से गांधी मैदान की ओर जाने वाला रिक्शा, ठेला, ऑटो और धीरे चलने वाली गाड़ियां आयकर गोलम्बर से दाहिने वीरचन्द पटेल पथ की ओर डायवर्ट कर दी जाएगी।


14. बुद्धमार्ग में कोतवाली ‘‘टी’’ से पुलिस लाइन तिराहा तक पूरब (गांधी मैदान) की ओर जाने वाला रूट बंद रहेगा। किसी भी प्रकार की गाड़ी नहीं चलेगी।


15. पटना सिटी से अशोक राजपथ होकर गांधी मैदान व पटना जंक्शन की ओर आने वाली गाड़ियां गांधी चौक से भिखना पहाड़ी मोड़ होते हुए बारीपथ मछुआटोली से दिनकर गोलम्बर, नाला रोड, अप्सरा गोलम्बर, सीडीए बिल्डिंग से होते हुए पटना जंक्शन तक जाएगी।


16. दानापुर से गांधी मैदान की ओर आने वाले सभी प्रकार की गाड़ी राजापुर पुल से बांए बोरिंग रोड चौराहा की ओर डायवर्ट कर दी जाएगी।


17. पटना जंक्शन से गांधी मैदान आने वाले सभी गाड़ियों को पटना जंक्शन से डाकबंगला। वहां से दाहिने मुड़कर न्यू डाकबंगला रोड से भट्टाचार्या चौराहा होते हुए भट्टाचार्या मोड़ से सीडीए बिल्डिंग से गोरियाटोली होते हुए चलाया जाएगा।


18. रावण वध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आयोजकों ने पास जारी किया है। पास धारक गाड़ियों को कार्यक्रम स्थल में बने पार्किग तक जाने दिया जाएगा। लेकिन, वापसी कार्यक्रम समाप्ति के बाद और भीड़ खत्म होने के बाद होगी।