ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / bihar / पटना जा रहे स्पाइसजेट विमान को एक बार फिर वाराणसी में उतारा, यात्रियों...

पटना जा रहे स्पाइसजेट विमान को एक बार फिर वाराणसी में उतारा, यात्रियों ने किया हंगामा

26-May-2023 09:29 AM

By First Bihar

PATNA: एक बार फिर स्पाइसजेट की फ्लाइट पटना आने से पहले डायवर्ट हो गयी. बताया गया कि दिल्ली से पटना आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट गुरुवार की शाम एसजी 471 बनारस डायवर्ट हो गयी. जिस वजह से दिल्ली जाने वाले यात्री आक्रोशित हो गए, देर रात एयरपोर्ट टर्मिनल में हंगामा किया. 


देर रात तक फ्लाइट नहीं आने के बाद हवाई यात्री काफी नाराज हो गए और जमकर हंगामा किया. नाराज हवाई यात्री डॉ अंशिका गुप्ता ने कहा कि मेरे पति दिल्ली मेदांता में भर्ती हैं, जिनके लिए मैं दिल्ली जा रही थी. फ्लाइट का समय शाम 4:30 बजे थी लेकिन एयरलाइंस ने मैसेज किया कि विमान चार घंटे देर से रात 8:30 बजे जायेगी. लिहाजा दो घंटे पहले शाम 6:30 बजे वे पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे. लेकिन रात 10 बजे तक भी विमान पटना नहीं आया और 10:15 बजे बताया गया कि फ्लाइट एसजी 471 डायवर्ट होकर बनारस चली गयी है.


वही इस घटना को लेकर विमान कंपनी ने बताया कि  दिल्ली से पटना आ रहे 149 यात्रियों को लेकर वहीं लैंड कराया गया है. रात में पटना नही जा पायेगी, अब सुबह ही पटना जा सकता है. जहां से दल्ली के लिए वापस उड़ेगी. जानकारी के अनुसार विमान से लगभग डेढ़ सौ यात्री दिल्ली जानेवाले थे और उनमें से अधिकतर देर रात तक टर्मिनल में ही मौजूद रहे. यात्रियों का कहना था कि मौसम साफ है. फिर भी विमान कंपनी ने प्लेन डायवर्ट क्यों किया. यात्रियों के इन सवालों का जवाब कंपनी के कर्मचारी भी नहीं दे पा रहे थे.