ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई

Home / bihar / BIHAR: अवैध बालू खनन पर पटना पुलिस का शिकंजा, हथियार के साथ आधा...

BIHAR: अवैध बालू खनन पर पटना पुलिस का शिकंजा, हथियार के साथ आधा दर्जन अपराधी गिरफ्तार

पटना पुलिस ने बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद सोननदी इलाके में अवैध बालू खनन व रंगदारी गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया। छापेमारी में हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुए।

08-Sep-2025 07:24 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद सोननदी इलाके में सक्रिय अवैध बालू खनन व रंगदारी गिरोह के खिलाफ पटना पुलिस ने सख़्त कार्रवाई की है। रविवार देर रात हुई इस विशेष ऑपरेशन में पुलिस ने गिरोह के छह सक्रिय सदस्यों को दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी जब्त किए।


पुलिस की रणनीति और छापेमारी

अमनाबाद क्षेत्र में लंबे समय से अनिश कुमार और उसके सहयोगियों द्वारा हथियारबंद होकर अवैध खनन व नाविकों से रंगदारी वसूली की सूचना मिल रही थी। वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी सेल और मनेर थानाध्यक्ष की मदद से पुलिस ने अचानक घेराबंदी कर छापेमारी की और अपराधियों को पकड़ लिया।


बरामद हथियार व सामान

एक 315 बोर सेमी ऑटोमेटेड रायफल

एक देसी पिस्टल

44 जिंदा कारतूस (315 बोर)

05 कारतूस (7.65 बोर)

पाँच मोबाइल फोन


गिरोह का आपराधिक इतिहास

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह वही गिरोह है जिसके खिलाफ 24 अगस्त 2025 को भी बड़ी कार्रवाई हुई थी। उस वक्त अमनाबाद से एके-47 समेत कई अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए थे और मामला बिहटा थाना कांड संख्या-672/25 के रूप में दर्ज हुआ था।


आगे की कार्रवाई

गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जाएगा।

पटना से फर्स्ट बिहार संवाददाता सूरज की रिपोर्ट