प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर
06-Mar-2026 09:51 PM
By FIRST BIHAR
Traffic Challan: होली के दिन पटना में यातायात नियमों का उल्लंघन पटना के लोगों को भारी पड़ा है। होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ने वाले वाहन मालिकों से डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान वसूला गया है। 11 हजार से अधिक वाहनों का चालान काटा गया है, जो अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
दरअसल, पटना में ट्रैफिक पुलिस ने होली के दिन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन मालिकों पर सख्त कार्रवाई की है। होली के दिन ऐसे वाहनों पर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से लगातार निगरानी की जा रही थी। इस दौरान 11,857 वाहनों का चलान काटा गया। CCTV के माध्यम से कुल 1,61,02,500 का चालान कटा। ऐसे में आज तक के सबसे अधिक राशि की वसूली होली के दिन हुई।
पटना ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, होली के दिन हेलमेट नहीं लगाने वाले 7990 वाहन मालिकों का 79 लाख 90 हजार रुपए का चालान काटा गया है। वहीं 471 ट्रिपल लोडिंग, 51 ओवर स्पीड, 1645 बिना बीमा की गाड़ी, रेड लाइट पार करने वाले 22, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर 10, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 1, रॉग साइड से गाड़ी चालाने वाले 33 और नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर 13 गाड़ियों के चालान काटे गए।
होली के दिन आईसीसीसी द्वारा विभिन्न स्थानों से प्राप्त वीडियो फुटेज, तस्वीर और एएनपीआर कैमरा के माध्यम से यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि पटना में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है। राजधानी के चौक चौराहों पर लगे हाईटेक कैमरों से ऐसे वाहन चालनों पर निगरानी रखी जा रही है।