ब्रेकिंग न्यूज़

सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर

Home / bihar / पटना हाईकोर्ट में अभी फिजिकल सुनवाई नहीं, कोरोना के कारण 30 अप्रैल तक...

पटना हाईकोर्ट में अभी फिजिकल सुनवाई नहीं, कोरोना के कारण 30 अप्रैल तक वर्चुअल कोर्ट चलेगा

15-Apr-2021 07:10 AM

PATNA : तेज रफ्तार को कोरोना संक्रमण के कारण पटना हाईकोर्ट में फिलहाल फिजिकल सुनवाई नहीं होगी। पटना हाईकोर्ट में अब 30 अप्रैल तक वर्चुअल सुनवाई चलेगी। हाईकोर्ट की तरफ से जारी नए नोटिस में 30 अप्रैल तक वर्चुअल कोर्ट चलाने का आदेश दिया गया है। इससे पहले 6 अप्रैल से 17 अप्रैल तक वर्चुअल कोर्ट का नोटिस जारी किया गया था लेकिन नए नोटिस में इसे बढ़ाकर 30 अप्रैल तक कर दिया गया है। 


बीते साल कोरोना संक्रमण फैलने के बाद कोर्ट वर्चुअल मोड में चला गया था। इस साल 4 जनवरी को पटना हाईकोर्ट में फिजिकल सुनवाई शुरू हुई थी लेकिन एक बार फिर दूसरी लहर के कारण वर्चुअल कोर्ट की शुरुआत कर दी गई है। वर्चुअल कोर्ट के दौरान पटना हाईकोर्ट परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 


उधर हाईकोर्ट में वर्चुअल कोर्ट चलाए जाने को लेकर एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश चंद्र वर्मा ने कहा है कि वर्चुअल कोर्ट कोई स्थायी समाधान नहीं है, यह टेंपरेरी अरेंजमेंट हो सकता है। उनका कहना है कि अधिक सुरक्षित उपाय के साथ फिजिकल कोर्ट से ही मुकदमों की सुनवाई की जानी चाहिए। आपको बता दें कि वर्चुअल कोर्ट का विरोध वकीलों ने किया था। पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल पिछले दिनों संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद फिजिकल कोर्ट बंद कर दिया गया था।