ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / bihar / Patna News: पटना में 48.96 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक हाट, बिहार...

Patna News: पटना में 48.96 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक हाट, बिहार की लोक कला और संस्कृति की दिखेगी झलक

Patna News: पटना में 48.96 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक तीन मंजिला हाट बनाया जा रहा है, जिसमें बिहार की लोक कला, संस्कृति और शिल्प की झलक देखने को मिलेगी।

10-Jul-2025 07:58 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: राजधानी पटना को जल्द ही एक नया सांस्कृतिक और व्यापारिक पहचान मिलने जा रही है। गांधी मैदान के सभ्यता द्वार के पश्चिमी हिस्से में अत्याधुनिक “हाट” का निर्माण किया जा रहा है। 48.96 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस हाट को तीन मंजिला इम्पोरियम के रूप में विकसित किया जाएगा। 


इस आधुनिक हाट में अंडरग्राउंड और सर्फेस पार्किंग की सुविधाएं होंगी। यह हाट तीन मंजिले का इंपोरियम, दो रेस्टोरेंट, बच्चों और युवाओं के लिए गेम जोन, आग से बचाव के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम और फायर अलार्म, लिफ्ट, जल टंकी, सीसीटीवी निगरानी, सोलर पावर जेनरेशन सिस्टम और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं से लैस होगा। पूरी संरचना के चारों ओर चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। 


इस परियोजना को बिहार राज्य पर्यटन निगम लिमिटेड क्रियान्वित करेगी, और इसे 24 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह परियोजना जो प्राचीन मगध की विरासत को प्रदर्शित करेगी। मधुबनी जिले के “मिथिला हाट” की तर्ज पर बन रहे इस हाट में बिहार की प्रसिद्ध कलाओं जैसे मधुबनी पेंटिंग, भागलपुर की मंजूषा कला, पटना की टिकुली पेंटिंग और सिक्की शिल्प का प्रदर्शन किया जाएगा।


इसके अलावा समस्तीपुर के बांस-बेंत शिल्प, दरभंगा की मिट्टी और चीनी मिट्टी की कलाएं, चमड़े के जूते, बेल्ट और बैग, मुजफ्फरपुर की सुजनी कढ़ाई, गया का पत्थर शिल्प और नालंदा की बूटी कला भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगी।