Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
07-Sep-2025 10:10 AM
By First Bihar
Bihar News: खबर बिहार की राजधानी के पटना- हाजीपुर के बीच गांधी सेतु हाईवे की है, जहां शनिवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जहां पटना से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही एक कार में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी।
गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए और कोई हताहत नहीं हुआ। कार सवार युवक ने बताया कि वह पटना से मुजफ्फरपुर किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहा था। जैसे ही वह गांधी सेतु पार कर गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहुंचा, कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। पहले उन्होंने सोचा कि यह ओवरहीटिंग की समस्या हो सकती है, लेकिन कुछ ही पलों में कार में आग लग गई। युवक ने तुरंत कार को साइड में लगाया और बाहर कूद गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। थोड़ी ही देर में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।