ब्रेकिंग न्यूज़

काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम

Home / bihar / Patna News: पटना के गांधी मैदान में ट्रेनिंग कैंप चलाने वाले संस्थानों पर...

Patna News: पटना के गांधी मैदान में ट्रेनिंग कैंप चलाने वाले संस्थानों पर नकेल, दूसरी जगह किए गए शिफ्ट; सामने आई बड़ी वजह

Patna News: पटना के गांधी मैदान में चल रहे 60 ट्रेनिंग कैंप को जिला प्रशासन ने दीघा घाट और कलेक्टोरेट घाट पर शिफ्ट कर दिया है. लोगों की अत्याधिक भीड़ और शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है.

20-Dec-2025 06:16 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: पटना के गांधी मैदान में मनमाने ढंग से चलाए जा रहे 60 ट्रेनिंग कैंप पर जिला प्रशासन ने नकेल कस दिया है। इन सभी ट्रेनिंग कैंप को दीघा घाट और कलेक्टोरेट घाट पर शिफ्ट कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने इस फैसले के पीछे का कारण भी स्पष्ट किया है।


पटना जिला प्रशासन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि गाँधी मैदान, पटना में ट्रेनिंग कैंप चलाने वाले संस्थानों की संख्या काफी बढ़ गई थी। पहले में इनकी संख्या 14 थी जो बढ़ कर हाल-फिलहाल के दिनों में 60 हो गई थी। इसके कारण गाँधी मैदान में अत्याधिक भीड़ हो रही थी तथा आम लोगों को काफी समस्या होती थी।


बताया जा रहा है कि इस बारे में अनेक व्यक्तियों एवं संस्थाओं द्वारा लिखित रूप से शिकायत भी की गई थी। अतः इन ट्रेनिंग कैम्प्स को जनहित में दीघा घाट एवं कलेक्टोरेट घाट शिफ्ट किया गया है। कोचिंग संस्थानों द्वारा इन घाटों पर विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं हेतु शारीरिक अभ्यास/ शारीरिक प्रशिक्षण दिया भी जा रहा है। 


जिला प्रशासन, पटना ने यह स्पष्ट किया है कि गाँधी मैदान, पटना में मॉर्निंग वाक/इवनिंग वाक/व्यक्तिगत अथवा निजी तौर पर दौड़/टहलने इत्यादि पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। गाँधी मैदान आम जनता की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल है जिसके सौन्दर्यीकरण एवं विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा नियमित तौर पर कदम उठाया जाता है।