ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / bihar / पटना के फुलवारीशरीफ में कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 39 लोगों...

पटना के फुलवारीशरीफ में कुत्तों का आतंक, एक ही दिन में 39 लोगों को काटा, इलाके में दहशत का माहौल

पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में इन दिनों आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। एक ही दिन में 39 लोगों को काट लिया है। 20 लोग पटना एम्स में और 19 सीएचसी में इलाज कराने पहुंचे। इलाके के लोग इन आवारा कुत्तों से दहशत में हैं।

10-Jan-2026 04:43 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार की राजधानी पटना में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। फुलवारीशरीफ इलाके में एक ही दिन इन आवारा कुत्तों ने 39 लोगों को काट लिया जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। 20 लोग पटना एम्स के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे तो 19 लोग सीएचसी में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने पहुंच गये। अचानक एक के बाद एक कुत्ता काटने से घायल मरीजों के आने से चिकित्सक भी हैरान रह गये। आवारा कुत्तों के आतंक से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।


मिली जानकारी के अनुसार पटना से सटे फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के बाल्मी, गोविंदपुर, नया टोला सहित आस-पास के कई इलाकों में कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। जहां आवारा कुत्तों ने राह चलते बच्चों, बाइक सवार और पैदल जा रहे लोगों को निशाना बनाया। कुत्तों के हमले से घायल 20 लोग इलाज के लिए पटना एम्स की इमरजेंसी वार्ड पहुंचे, जबकि 19 अन्य पीड़ित फुलवारीशरीफ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। सीएचसी में जितने लोग एंटी रेबीज का सूई लगवाने पहुंचे थे उनमें एक बच्चा भी शामिल था। 


एम्स की इमरजेंसी में अचानक इतने कुत्तों के काटने के मरीजों के आने से डॉक्टर भी सकते में पड़ गए। सभी मरीजों का तुरंत इलाज किया गया। सीएचसी की मैनेजर सिप्रा चौहान ने भी पुष्टि की कि 19 पीड़ितों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिया गया। पीड़ितों का आरोप है कि नगर प्रशासन की ओर से आवारा कुत्तों की नसबंदी केवल कागजों में दिखाई जा रही है। फुलवारीशरीफ नगर परिषद क्षेत्र में आवारा कुत्तों के झुंड खुलेआम सड़कों पर घूम रहे हैं। लोगों का कहना है कि हर दिन कोई न कोई कुत्तों के हमले का शिकार हो रहा है, लेकिन नगर परिषद केवल बोर्ड मीटिंग में ही नसबंदी की बातें करती है। जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं।