सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत
25-Dec-2025 02:04 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: बिहार में नए साल के जश्न से पहले आद्य एवं आपूर्ति विभाग एक्टिव मोड में आ गया है। पटना में खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने शहर में जूस-शेक और पनीर में मिलावट पाए जाने के बाद कार्रवाई की।
कंकड़बाग स्थित कृष्णा होटल एंड फैमिली रेस्टोरेंट में मिलावटी पनीर और राजेंद्र पुल के पास कृष्णा जूस एवं शेक सेंटर पर केमिकलयुक्त जूस-शेक परोसने का मामला सामने आया। फूड इंस्पेक्टर अजय कुमार ने निरीक्षण के दौरान जूस-शेक की दुकान से ‘डी’ नामक पाउडर बरामद किया।
दुकानदार ने बताया कि यह पाउडर जूस और शेक को गाढ़ा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इसे दिल्ली से मंगाया जाता है। वहीं कृष्णा रेस्टोरेंट में जांच के दौरान नकली पनीर के इस्तेमाल की पुष्टि हुई। खाद्य विभाग ने दोनों स्थानों से सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
फूड इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग ने चेताया कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई छूट नहीं होगी।