Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा
18-Feb-2026 02:24 PM
By First Bihar
Double Decker Flyover : पटना के लोगों के लिए बड़ी सहूलियत मिलने वाली है। राजधानी पटना में जल्द ही ऐसा निर्माण कार्य पूरा होने वाला है, जिससे लोगों को सीधे पीएमसीएच (पटना मेडीकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) तक पहुंचने में आसानी होगी। शहर में ट्रैफिक जाम और समय की बचत को ध्यान में रखते हुए डबल डेकर फ्लाई ओवर से सीधे पीएमसीएच जाने के लिए रैंप का निर्माण किया जा रहा है। यह रैंप पीएमसीएच में बन रही मल्टी लेवल कार पार्किंग से जुड़ा जाएगा, जिससे मरीज और उनके परिजन बिना किसी अवरोध के अस्पताल परिसर में पहुंच सकेंगे।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह काम अप्रैल तक पूरा होने की संभावना है। अधिकारियों का कहना है कि इस रैंप के बनने के बाद पीएमसीएच आने वालों को ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा और पार्किंग तक पहुंचना भी बेहद आसान हो जाएगा। इस परियोजना के तहत तीन अलग-अलग जगहों पर रैंप बनाए जाएंगे, जिससे अस्पताल में बनने वाली मल्टी लेवल कार पार्किंग से सीधी कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जा सके।
जानकारी के अनुसार, दो रैंप ऊपर वाले डबल डेकर फ्लाई ओवर से जुड़े होंगे, जबकि एक रैंप नीचे वाले फ्लाई ओवर से जोड़ा जाएगा। फिलहाल, जगह की उपलब्धता को लेकर एक रैंप का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने हाल ही में पीएमसीएच रोगी कल्याण समिति की बैठक में इस काम को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया था।
अशोक राजपथ में अंजुमन इस्लामिया हॉल के साइड में रैंप का निर्माण चल रहा है। रैंप बनने के बाद इसे सीधे पीएमसीएच में बन रही मल्टी लेवल कार पार्किंग से जोड़ा जाएगा। फ्लाई ओवर से पीएमसीएच तक की दूरी लगभग 75 से 100 मीटर है। पार्किंग तक पहुंचने के लिए तीन पायों का निर्माण किया जाएगा, जिन्हें रैंप से जोड़ा जाएगा।
तीन रैंपों में से पहला रैंप अंजुमन इस्लामिया हॉल के पूरब बनाया जाएगा, जबकि दूसरा पश्चिम दिशा में होगा। तीसरा रैंप पीएमसीएच गेट नंबर दो के पास बनाए जाने की योजना है। हालांकि, गेट नंबर दो के पास रैंप के निर्माण में देरी हो रही है। इसका कारण पुरानी बिल्डिंग को नहीं तोड़ा जाना है। इस बिल्डिंग को तोड़ने का कार्य एल एंड टी (L&T) कंपनी को करना है।