ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब Patna Zoo : हाईटेक हो गया पटना जू ! ई-वाहन, QR कोड और मोबाइल ऐप से पर्यटकों को अब सीधे मिलेगी यह जानकारी; जानिए क्या है पूरा प्लान बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव बिहार की बेटी अनीषा का जलवा… अब दुनिया देखेगी सारण की कत्थक की चमक, इंटरनेशनल मंच पर बिखेरेगी जादू BIHAR BHUMI : 'कैसे बेटा हो यार ... ', विजय सिन्हा के कार्यक्रम में बुजुर्ग मां को लेकर पहुंचा युवक, भड़के डिप्टी सीएम ने कहा - माता-पिता का अपमान करता हो तो सीधे FIR करें ...

Home / bihar / पटना सिटी में होला मोहल्ला का हुआ आयोजन, पंच प्यारों की अगुवाई में...

पटना सिटी में होला मोहल्ला का हुआ आयोजन, पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया

29-Mar-2021 11:46 AM

By BADAL ROHAN

PATNA CITY:- बिहार में रंगों का त्योहार होली धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। होली के मौके पर पटना सिटी के तख्त श्री हरिमंदिर पटना साहिब में सिख श्रद्धालुओं द्वारा होला मोहल्ला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सिख श्रद्धालुओं ने पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला। जो पटना सिटी के विभिन्न इलाकों से होता हुआ वापस तख्त श्री हरिमंदिर पहुंचा।

 news image


 गौरतलब है कि दश्मेश पिता गुरु गोविंद सिंह महाराज ने होली के दिन होला मोहल्ला निकाला था तब से लेकर आज तक सिख श्रद्धालु इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिक रंगों का त्योहार होली आपसी भाईचारे के साथ लोग मनाते आ रहे हैं।   

news image

 बैंड बाजों के साथ निकाले गये नगर कीर्तन में भारी संख्या में सिख श्रद्धालु शामिल हुए। तख्त श्री हरिमंदिर से निकला नगर कीर्तन पटना सिटी के कई इलाकों से होकर गुजरा। इस मौके पर महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हुए। पंच प्यारों के अगुवाई में निकाला गया नगर कीर्तन वापस तख्त हरिमंदर पहुंचा जहां पुष्प वर्षा से सभी का स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने तख्त श्री हरिमंदिर में मत्था टेका और एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं भी दी।

news image


news image


news image

news image