पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
25-Jan-2026 07:31 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाडे का खुलासा पटना पुलिस ने किया है। पुलिस ने भर्ती केंद्र के पास से दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक गेट पास, 5 मुहर, 10 एडमिट कार्ड सहित कई पेपर बरामद किया गया है।
बताया जाता है कि बिहार में सिपाही की भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े हो रहा था। कुछ लोग पुलिस की नौकरी दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से भारी रकम वसूल रहे थे। रूपसपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भर्ती केंद्र के निकट से एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी अभ्यर्थियों से बिहार पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 6 से 7 लाख रुपये तक की अवैध वसूली करता था। आरोपी की निशानदेही पर उसके किराए के कमरे में छापेमारी की गई, जहां से 01 गेट पास, 05 मोहर, 10 प्रवेश पत्र, 82 शैक्षणिक प्रमाणपत्र, 23 ब्लैंक चेक, 03 मोबाइल फोन एवं 11 एग्रीमेंट पेपर बरामद किया गया।
आगे की जांच में यह भी सामने आया कि भर्ती प्रक्रिया में उपयोग की जा रही नकली मोहरें पुनाईचक स्थित एक दुकान से तैयार कराई जाती थीं। पुलिस टीम ने छापेमारी कर उक्त दुकान से गैर-कानूनी मुहर एवं स्टाम्प जब्त किया है वही दुकान के मालिक को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पटना नगर पुलिस अधीक्षक भानुप्रताप सिंह ने इस बात की जानकारी दी।
