BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
06-Sep-2025 06:29 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब के धंधेबाज अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब तस्कर आए दिन नये-नये हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना के बेऊर थाना क्षेत्र इलाके का है जहां पुलिस लिखी बोलेरो को पुलिस ने जब्त किया है। उसमें से शराब की बड़ी खेप बरामद किया गया है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।
पुलिस को गुमराह करने के लिए शराब तस्करों ने बोलेरो में पुलिस का बोर्ड लगा रखा था। पुलिस लिखी बोलेरो गाड़ी से शराब की तस्करी कर रहे थे। वाहन जांच के दौरान बेऊर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उक्त बोलेरो को जब्त कर लिया है। बोलेरो में रखे 1020 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है। हालांकि शराब तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है।
गाड़ी देखकर किसी को शक ना हो इसलिए तस्करों ने बोलेरो पर पुलिस का बोर्ड लगा रखा था। लेकिन वाहन जांच के दौरान धंधेबाजों की चालाकी पकड़ी गयी। हालांकि धंधेबाज मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर गाड़ी के मालिक का पता लगाने के बाद पुलिस ने गाड़ी के मालिक और ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पटना वेस्ट एसपी भानु प्रताप सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। शराब तस्करों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा। बोलेरो का मालिक और ड्राइवर भी जल्द ही सलाखों के पीछे होगा।