BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
12-Dec-2025 11:58 AM
By FIRST BIHAR
Patna News: बिहार में अवैध बालू खनन के खिलाफ सरकार की सख्ती का असर दिखने लगा है। राज्य के विभिन्न जिलों में बालू खनन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राजधानी पटना में जिला प्रशासन की टीम ने देर रात बड़ी छापेमारी की। छापेमारी के कारण अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, पटना डीएम त्यागराजन एस.एम के निर्देश पर 11 दिसंबर 2025 की रात 11 बजे से बेऊर थाना क्षेत्र में अवैध खनन और बालू परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर, एसडीपीओ फुलवारी, जिला खनन पदाधिकारी पटना, सभी खान निरीक्षक तथा बेऊर थानाध्यक्ष शामिल थे।
जांच के दौरान बेऊर थाना क्षेत्र के 70 फीट रोड और बेऊर मोड़ के पास बालू लदे ट्रैक्टरों की जांच की गई। यहां सड़क किनारे बालू मंडी बनाकर अवैध रूप से बालू की बिक्री होती पाई गई। कार्रवाई के क्रम में मंडी में खड़े सभी 9 ट्रैक्टरों को ट्रॉली सहित जब्त कर लिया गया और संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ बेऊर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।
इसके अलावा, अवैध गतिविधि में शामिल एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार भी किया गया। जब्त किए गए 9 ट्रैक्टरों पर बिहार खनिज (रियायत, अवैध खनन निवारण, परिवहन एवं भंडारण) नियमावली 2019, संशोधित 2024 के तहत कुल 10.5 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।
पटना के जिलाधिकारी ने त्यागराजन एस.एम स्पष्ट कहा कि अवैध खनन में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों पर अपराध नियंत्रण अधिनियम (CCA) के तहत भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन और खनन विभाग के इस एक्शन के बाद अवैध बालू माफिया में हड़कंप मच गया है।