पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
07-Jul-2025 04:27 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते अपार्टमेंट के कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और अपार्टमेंट में रहने वाले लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को अलर्ट किया गया। कुछ ही देर में दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। अग्निशमन दल के कर्मी अपार्टमेंट की ऊपरी मंजिलों तक पहुंचकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। अपार्टमेंट में लगी आग के चलते कई लोगों का घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे शांत रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें। आग पर जल्द काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।