प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर
23-Dec-2025 09:02 AM
By First Bihar
Patna News: भवन जाने वालों की सुविधा बढ़ाने के लिए एएन सिन्हा संस्थान के पीछे से नई सड़क बनाई जा रही है। इसके लिए मार्ग तैयार किया जा रहा है और प्रारंभिक काम शुरू हो गया है। कलेक्ट्रेट घाट किनारे बनी अवैध झोंपड़ियों को हटा दिया गया है।
जानकारों के अनुसार, यह सड़क एएन सिन्हा संस्थान के पास से जेपी गंगा पथ की ओर जाने वाले मार्ग से जोड़ी जाएगी। सड़क तैयार होने के बाद लोगों को जेपी गंगा पथ से कलेक्ट्रेट आने-जाने में आसानी होगी और यह वैकल्पिक मार्ग ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने में मदद करेगा। गांधी मैदान की तरफ से आने वाले लोग भी इस नए रास्ते का इस्तेमाल कर कलेक्ट्रेट पहुंच सकते हैं।
सड़क निर्माण के लिए घाट किनारे छोटी-छोटी पाइलिंग बनाई जाएगी, ताकि बाढ़ के समय गंगा नदी में पानी बढ़ने पर आवागमन प्रभावित न हो। लगभग 1.25 किलोमीटर लंबी इस सड़क के लिए घाट किनारे की जमीन समतल की जा रही है। पूरे इलाके की सफाई की जा रही है और पाइलिंग के लिए जाल तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, सड़क तैयार होने में लगभग एक साल का समय लगेगा। वाहन से जाने वाले लोग एएन सिन्हा संस्थान के पास गंगा पथ अंडरपास से उत्तर-पूर्व की ओर जाने वाले रास्ते का उपयोग करके कलेक्ट्रेट तक पहुंच सकेंगे।
गंगा नदी के दूर होने से घाट किनारे खाली जगहों को विकसित करने की योजना बनाई गई है। इन जगहों पर हाट, पार्क और अन्य सार्वजनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्ट्रेट घाट से दीघा इलाके तक रिवर फ्रंट तैयार किया जाएगा, जिससे पैदल आवागमन में सुविधा होगी।
इसके अतिरिक्त गंगा पथ और डॉ. राजेंद्र प्रसाद समाधि स्थल के बीच वेस्ट टू वंडर थीम पार्क विकसित किया जाएगा। कलेक्ट्रेट घाट से पूरब की ओर गायघाट तक रिवर फ्रंट तैयार किया गया है, जिससे लोग पैदल आसानी से आवागमन कर सकते हैं। अब योजना के तहत कलेक्ट्रेट घाट से पश्चिम की ओर दीघा तक रिवर फ्रंट बनाने की तैयारी है। सड़क निर्माण और रिवर फ्रंट विकास के पूरा होने से न केवल ट्रैफिक की समस्या कम होगी, बल्कि शहर में पर्यावरण और हरियाली को भी बढ़ावा मिलेगा।