ब्रेकिंग न्यूज़

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए

Home / bihar / Nitin Nabin: पटना में नितिन नबीन के स्वागत में उमड़ी भारी भीड़, एयरपोर्ट...

Nitin Nabin: पटना में नितिन नबीन के स्वागत में उमड़ी भारी भीड़, एयरपोर्ट इलाके में जाम से यात्रियों की फजीहत

Nitin Nabin: पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत के दौरान भारी भीड़ और जाम के कारण यात्रियों को परेशानी हुई, कई यात्रियों को पैदल टर्मिनल तक जाना पड़ा।

23-Dec-2025 01:38 PM

By FIRST BIHAR

Nitin Nabin: पटना एयरपोर्ट पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत के दौरान भारी भीड़ और जाम के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट परिसर और आसपास बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक ढोल-नगाड़ों, जयकारों और बैनर-पोस्टरों के साथ पहुंच गए।


भीड़ और वाहनों की अधिकता के कारण एयरपोर्ट जाने वाले मुख्य मार्गों पर लंबा जाम लग गया। कई यात्रियों को अपने वाहन छोड़कर सूटकेस और बैग कंधे पर उठाकर पैदल टर्मिनल की ओर बढ़ना पड़ा। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों ने बताया कि वे फ्लाइट पकड़ने के लिए समय से पहले घर से निकले थे, लेकिन जाम में फंसने के कारण उन्हें फ्लाइट छूटने का डर रहा।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नितिन नबीन के स्वागत के लिए एयरपोर्ट रोड पर बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े कर दिए गए थे, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों और कार्यकर्ताओं की भीड़ के कारण एंबुलेंस और टैक्सी जैसी आवश्यक सेवाओं को भी निकलने में कठिनाई हुई। 


कई टैक्सी चालक यात्रियों को रास्ते में ही उतारकर वापस लौटते नजर आए। यात्रियों ने बताया कि एयरपोर्ट जैसे व्यस्त और संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह के राजनीतिक स्वागत कार्यक्रम से आम लोगों को अनावश्यक परेशानी होती है।