पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
02-Jul-2025 07:39 AM
By First Bihar
Patna Airport: बिहार की राजधानी पटना स्थित जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के मामले में पुलिस अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की मदद लेने जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि धमकी भरा ईमेल "Atomicmail" प्लेटफॉर्म से भेजा गया था, जो एक अनाम (anonymous) ईमेल सेवा है और उसकी सेवा एक विदेशी कंपनी "Astenia" द्वारा दी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, धमकी वाला मेल 28 जून को एयरपोर्ट अथॉरिटी को प्राप्त हुआ था, जिसमें एयरपोर्ट को उड़ाने की बात कही गई थी। मेल भेजने वाले की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है, क्योंकि Atomicmail एक ऐसी ईमेल सेवा है जो यूज़र की पहचान छुपाने के लिए जानी जाती है। यह सेवा Astenia नामक कंपनी द्वारा संचालित की जाती है, जो विदेशी सर्वरों का उपयोग करती है।
पटना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण अब इसे CBI की तकनीकी शाखा को सौंपने या उनसे डिजिटल फॉरेंसिक सपोर्ट लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस को शक है कि मेल भेजने में VPN और प्रॉक्सी सर्वर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे जांच एजेंसियों को लोकेशन ट्रैक करने में दिक्कत हो रही है।
इस धमकी के बाद पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। CISF, बिहार पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने मिलकर पूरे परिसर की तलाशी ली। यात्रियों की जांच प्रक्रिया भी और सख्त कर दी गई है। हालांकि अब तक किसी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का पता नहीं चला है।
धमकी भरे मेल की कॉपी इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के तौर पर सुरक्षित की गई है। Astenia कंपनी और Atomicmail प्लेटफॉर्म से संबंधित जानकारी जुटाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग का प्रयास किया जा रहा है। CBI से डिजिटल ट्रैकिंग और इंटरनेशनल सर्वर एक्सेस में सहयोग मांगा गया है।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने कहा यह एक गंभीर साइबर-आतंकी चेतावनी हो सकती है। मेल भेजने वाले की पहचान और मंशा का पता लगाने के लिए तकनीकी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जरूरी है। हम CBI की मदद से इस मामले की तह तक जाएंगे।
रिपोर्ट- प्रेम राज