बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
04-May-2021 09:13 PM
PATNA : बिहार में कोरोना के बढ़ते मामलों और मौतों के बीच प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही भी लगातार सामने आ रही है. ताजा मामला राजधानी पटना का है, जहां जिला प्रशासन ने अपने ही तीन लापरवाह पदाधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया है. पटना एम्स में तैनात 3 मजिस्ट्रेट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. ड्यूटी से गायब रहने से नाराज वरीय अधिकारी ने इन अफसरों के खिलाफ एक्शन लिया है.
पटना जिला प्रशासन ने जिन तीन दंडाधिकारी पर एफआईआर दर्ज कराया है. उसमें फुलवारी शरीफ के पीआरएस दिलीप ठाकुर और शशि कुमार के नाम शामिल है. इनके अलावा दुल्हन बाजार के कृषि समन्वयक संजीत कुमार के खिलाफ भी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है.
बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन पटना एम्स में दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त इन तीनों अफसरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. द एकेडमिक डिजीज एक्ट के तहत फुलवारी थाने में मामला दर्ज किया गया है.
