ब्रेकिंग न्यूज़

भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर

Home / bihar / पटना AIIMS में अगस्त तक सभी विभाग में होगी डॉक्टरों की बहाली, मरीजों...

पटना AIIMS में अगस्त तक सभी विभाग में होगी डॉक्टरों की बहाली, मरीजों को नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार

10-Jul-2022 08:30 AM

PATNA : पटना एम्स में कई ऐसे विभाग हैं, जिनमें इलाज नहीं होता है. नेफ्रोलाजी एवं न्यूरोलाजी विभाग में डाक्टरों की नियुक्ति नहीं की गई है. लेकिन, अगस्त तक सभी विभाग में इलाज की सुविधा उपलध होगी. सभी विभाग में डाक्टरों की नियुक्ति कर ली जाएगी. यह जानकारी एम्स के नवपदस्थापित निदेशक डा. गोपाल कृष्ण पाल ने दी.


डा. गोपाल कृष्ण पाल ने बताया कि पटना एम्स में आधे से अधिक डाक्टरों के पद खाली हैं. कई ऐसे विभाग हैं, जिसमें मरीजों का इलाज नहीं हो रहा है. लेकिन अगस्त के पहले सप्ताह तक सभी विभाग में डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. अंतिम सप्ताह तक सभी विभागों के ओपीडी भी आरंभ हो जाएगा. नियुक्तियों के बाद ओपीडी व आपरेशन में मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.


एम्स निदेशक ने बताया कि काफी दिनों से अस्पताल डॉक्टरों को प्रमोशन नहीं दी गई है. इसके लिए शीघ्र ही कमेटी का गठन किया जाएगा. सीनियर रेसीडेंट डाक्टरों की कमी दूर की जाएगी. इसके बाद पारा मेडिकल कर्मियों की भी नियुक्ति की जाएगी. आंतरिक पदोन्नति से पद भरने के बाद खाली पदों पर दोबारा अक्टूबर में पद ओं विज्ञापित किए जाएंगे. 


योग कई बीमारियों में तत्काल कारगर है. यह कई बीमारियों में कम दवाओं के लिए प्रोत्साहित करता है. इससे मरीजों की रिकवरी भी तेज होती है. योग के बेहतर परिणामों को देख एम्स में भी एडवांस सेंटर फार योग बनाया जाएगा. जल्द ही रिसर्च को लेकर माहौल बनाया व जाएगा. इसके लिए कमेटियों को टास्क सौंपे जाएंगे. रिसर्च की बदौलत ही एम्स पटना विश्वस्तरीय बन सकेगा.